{"_id":"103698edfaa5f0a6dd31481c7e4fa24f","slug":"is-chemical-weapons-expert-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारा गया आईएस का रसायनिक हथियार विशेषज्ञ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मारा गया आईएस का रसायनिक हथियार विशेषज्ञ
एजेंसी/लंदन
Updated Mon, 02 Feb 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट (आईएस) के अधीन सबसे बड़े शहर की सुरक्षा के लिए जहरीली गैस को तैयार कर रहा एक रसायनिक हथियार विशेषज्ञ उत्तरी ईराक में अमेरिकी हवाई हमले में मारा गया है। वह ईराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन के लिए भी काम कर चुका था।
विज्ञापन
‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक सालिह जसीम अल-सबावी उर्फ अबू मलिक आईएस के अधीन ईराक के शहर मोसुल में 24 जनवरी को एक हवाई हमले में मारा गया है। ब्रिटिश सेना के पूर्व कमांडर हामिश डे ब्रेटन गॉर्डन के हवाले से कहा गया कि मलिक ईराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के जहरीली गैस कार्यक्रम में काम कर चुका था।
विज्ञापन
उसे मोसुल को अधीन रखने के लिए जहरीली गैस बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। गॉर्डन के मुताबिक मोसुल को अपने अधीन रखने के लिए आईएस हर कदम उठाएगा।
मलिक को रसायनिक हथियार बनाने की तकनीकी जानकारी थी। सद्दाम के खात्मे के बाद वह 2005 से अल-कायदा का हिस्सा रहा है। अमेरिकी केंद्रीय कमांड ने कहा कि मलिक को आतंकी समूह ने प्रशिक्षण दिया था।
विज्ञापन