{"_id":"3bdc324db99c408a2c2b069483e95fe4","slug":"is-black-money-funding-narendra-modi-s-campaign-asks-kapil-sibal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिब्बल ने मोदी को दी बहस की चुनौती","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सिब्बल ने मोदी को दी बहस की चुनौती
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 01 Nov 2013 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने आज बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर काले धन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कपिल सिब्बल ने कहा कि बीजेपी नरेंद्र मोदी की रैलियों में इतना भारी भरकम खर्च कर रही है, जिससे लगता है कि वह काले धन का उपयोग कर रही है।
विज्ञापन
सिब्बल ने कहा कि मोदी शानदार मंचों से भाषण दे रहे हैं, जिसमें 10-15 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। अगर मोदी इतने ही काले धन के विरोधी हैं तो उन्हें चाहिए कि वह इसकी जांच कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री बनने को इतने आतुर हैं लेकिन वह पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर विश्वास नहीं करते हैं।
सिब्बल ने मोदी को बहस करने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो जो चाहें तारीख, समय, विषय, स्थान और यहां तक की भाषा को चुन लें, मैं बहस के लिए तैयार हूं। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे। अब तक उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस नहीं की है तो बहस क्या करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद बीजेपी की ओर से अरुण जेटली, मोदी के बचाव में कूद पड़े। जेटली ने कहा कि कांग्रेस में दूसरी पंक्ति के नेता मोदी पर आरोप लगाने को बेकार में उछल कूद कर रहे हैं।
बीजेपी के रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह वही सिब्बल हैं जिन्होंने 2जी घोटाले में जीरो लॉस का तर्क दिया था। वह पहले मुझसे बहस कर लें, उसके बाद मोदी के बारे में सोचें।
विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी और कांग्रेस को लेकर बयानों का दौर जारी है। सरदार पटेल की विरासत को लेकर दोनों पार्टियां अभी तक बयान दे रहीं हैं।