फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IRS officer uses his own fake death certificate to escape CBI

सीबीआई जांच के डर से राजस्व अधिकारी ने खुद को मृत घोषित किया

Sat, 27 Feb 2016 05:00 PM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
IRS officer uses his own fake death certificate to escape CBI

अघोषित वित्तीय संपत्ति रखने के मामले में सीबीआई जांच से बचने के लिए भारतीय राजस्व सेवा के एक अधिकारी ने खुद को मृत घोषित कर दिया। इस अधिकारी के पास उसकी घोषित संपत्ति से लगभग 488 गुना ज्यादा संपत्ति का पता चला है।

विज्ञापन


जांच एजेंसियों ने 1989 बैच के आईआरएस अधिकारी अली अकबर तहराली के खिलाफ अघोषित संपत्ति और मौत से संबंधित फर्जी दस्तावेज बनाने के जुर्म में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अली वड़ोदरा के केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में बतौर अपर आयुक्त नियुक्त थे।
विज्ञापन


सीबीआई की जांच मे उनके पास कुल 2.40 करोड़ की संपत्ति है जबकि 1 जनवरी 2005 से 4 अक्टूबर 2013 तक उनकी कुल संपत्ति का ब्यौरा महज 54 लाख रुपए ही था। फिलहाल एजेंसी ने अहमदाबाद हाईकोर्ट में अली अकबर के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी है। इस चार्जशीट में अधिकारी के अलावा उनकी पत्नी का भी नाम शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी डेथ सर्टिफिकेट का लिया सहारा

IRS officer uses his own fake death certificate to escape CBI

सीबीआई प्रवक्ता देवप्रीत सिंह के मुताबिक मामला दर्ज होने के बाद अधिकारी जनवरी 2014 तक छुट्टी पर चले गए। इसके बाद 4 जून 2014 को उन्होंने अपनी छुट्टी की तारीख बढ़ाने के लिए आवेदन किया था।

उन्होंने बताया कि इस आवेदन के बाद 2015 में सीबीआई को उनका मृत्यु प्रमाण पत्र मिला जो 12 जनवरी 2015 को बिहार के आरा जिले से जारी किया गया था। इस प्रमाण पत्र के मुताबिक अली अकबर की मौत 8 मई 2014 को हो गई थी। जांच करने पर यह प्रमाण पत्र फर्जी निकला।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि अली अकबर और उनकी पत्नी के पास दो-दो पैन कार्ड भी हैं। इस मामले की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed