फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   irctc tickets in hindi

अब दूर होगी अंग्रेजी न आने की टेंशन, हिंदी में बुक होंगे रेल टिकट

Thu, 09 Jul 2015 09:18 AM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 09 Jul 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
irctc tickets in hindi

अब रेल टिकट बुक करने केलिए अंग्रेजी नहीं जानने वाले हिंदी के जानकारों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेल मंत्रालय ने हिंदी भाषियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी की हिंदी में ई टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस सुविधा का शुभारंभ बुधवार को रेलवे बोर्ड में किया। यही नहीं कन्फर्म्ड टिकट की गारंटी वाली देश की पहली सुविधा ट्रेन 13 जुलाई को आनंद विहार से गोरखपुर रूट पर चलेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही राजधानी और दूरंतो के यात्रियों में रात में 11 बजे से लेकर सुबह सात बजे के दौरान अपने गंतव्य से 15 मिनट पहले पहुंचने पर एसएमएस अलर्ट मिलेगा। जिससे उनकी ट्रेन छूटने का खतरा नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर लेस होगा टिकट

irctc tickets in hindi

रेल मंत्री की ओर से ई टिकट बुकिंग सेवा कई भाषाओं में करने की घोषणा की गई है। अभी तक आईआरसीटीसी वेबसाइट पर सिर्फ अंग्रेजी में ही टिकट बुक होते हैं, लेकिन अब यह विकल्प हिंदी के रूप में भी मौजूद रहेगा।

रोजाना इस वेबसाइट पर साढ़े आठ लाख यात्री टिकट बुक करते हैं। हिंदी में यह सुविधा शुरू होने से इस संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

अभी तक पेपर लेस टिकट सुविधा चेन्नई से तांबरम के बीच उपलब्ध है, लेकिन अब से यह सुविधा मुंबई सब अरबन में पड़ते चर्चगेट से धानू रोड रूट पर शुरू कर दी गई है।

मोबाइल पर मिलेगा टिकट

irctc tickets in hindi

सुविधा के तहत यात्रियों को मोबाइल पर ही टिकट मिल जाएगा करेगा। एसएमएस अलर्ट के लिए रेल मंत्रालय ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह टिकट बुक कराते समय अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें।जिससे उन्हें इस सुविधा का फायदा मिल सके।

13 जुलाई से आनंद विहार और गोरखपुर केबीच चलने वाली सुविधा ट्रेन की बुकिंग आज से शुरू हो गई है। इस तरह की ट्रेन के लिए अधिकतम 30 दिन पहले और न्यूनतम 10 दिन पहले टिकट बुकिंग टिकट खिड़की और वेबसाइट पर कराई जा सकेगी।

इस ट्रेन का न्यूनतम किराया तत्काल के समाना होगा, लेकिन ट्रेन के 20 प्रतिशत टिकट बुक होने पर इन्हें स्लैब में बढ़ाया जाएगा, लेकिन यह तत्काल से तीन गुना से अधिक नहीं होगा। ट्रेन के प्रस्थान से छह घंटे पहले और चार्ट तैयार होने तक टिकट कैंसिल होने की स्थिति में ही 50 प्रतिशत रिफंड दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed