फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IRCTC starts special messaging system for tourist.

बेफिक्र होकर करें ट्रेन का सफर, जगाने के लिए आएगा मैसेज

Thu, 09 Jul 2015 01:34 AM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
IRCTC starts special messaging system for tourist.

यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। ट्रेनों में यात्री अब बेफिक्र होकर सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन


उन्हें इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं कि कहीं नींद आने की वजह से वह अपने गंतव्य स्टेशन पर उतरने से वंचित न हो जाएं क्योंकि यात्रियों को अब उनके गंतव्य स्टेशन पहुंचने के पहले ही इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से अलर्ट मैसेज आ जाएगा।

बस यात्रियों को इतना करना होगा कि वह सोने से पहले अपने मोबाइल को स्विच ऑफ न करें। आईआरसीटीसी की मैसेज अलर्ट सेवा आधिकारिक रूप से बुधवार से शुरू हो गई है। हालांकि इस सेवा का लाभ फिलहाल चुनिंदा ट्रेनों के यात्रियों को ही मिलेगा। इसके अलावा आईआरसीटीसी के पोर्टल की सेवा भी अब यात्रियों को अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी मिलेगी।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी ने शुरू की सेवा

IRCTC starts special messaging system for tourist.

पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत आईआरसीटीसी की एसएमएस अलर्ट सेवा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

रेल बजट में ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस सेवा को शुरू करने की बात कही थी। प्रयोग के तौर पर शुरुआत के बाद बुधवार से इसकी आधिकारिक शुरुआत की घोषणा की गई।

फिलहाल यह सेवा शताब्दी, राजधानी और दूरंतो के यात्रियों को ही मिलेगी। बाद में चरणबद्ध तरीके से अन्य ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलने लगेगा।

इसके तहत अगर कोई यात्री राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से इलाहाबाद जा रहा है तो ट्रेन के इलाहाबाद पहुंचने के आधा घंटा पहले ही मोबाइल पर एसएमएस आ जाएगा।

शताब्दी, राजधानी, दूरंतो के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

IRCTC starts special messaging system for tourist.

अभी यह सुविधा ई-टिकट लेने वाले यात्रियों को मिलेगी, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही आरक्षण काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों को भी रेलवे इस सुविधा का लाभ देगा। दूसरी ओर बुधवार से ही आईआरसीटीसी ने यात्रियों को हिंदी में ई-टिकटिंग पोर्टल की भी सुविधा दे दी है।

पोर्टल के हिंदी संस्करण के शुरू होने से उन यात्रियों को फायदा होगा जिन्हें अंग्रेजी में मुश्किल आती है। हिंदी संस्करण वाली वेबसाइट पर जाने के लिए पहले आईआरसीटीसी डॉट सीओ डॉट इन के होम पेज पर जाकर उसके दाईं ओर ड्रॉपडाउन इंग्लिश पर क्लिक करना होगा। जब यात्री इंग्लिश पर क्लिक करेंगे तो हिंदी में स्विच करने का विकल्प मिलेगा।

आईआरसीटीसी के पीआरओ संदीप दत्ता ने बताया कि पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया मुहिम को बढ़ाने के लिए आईआरसीटीसी की ओर से यह सेवा शुरू की गई है। इससे निश्चित ही यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed