फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IRCTC gift for passengers

IRCTC यात्रियों को देगा बेहतरीन तोहफा

Fri, 12 Dec 2014 08:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Dec 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
IRCTC gift for passengers

नए साल 2015 के आने के बाद रेलवे स्टेशन पर आपको अपनी ट्रेन का इंतजार करना अब शायद उतना बुरा न लगे, वह भी तब जब आप भूखे हों। आपके लिए आईआरसीटीसी कैफे कॉफी डे, पिजा हट, बरिस्ता कॉफी, सबवे और जम्बोकिंग वड़ापाव जैसी कंपनियों से रेलवे स्टेशनों पर अपने आउटलेट खोलने के लिए बातचीत कर रही है।

विज्ञापन

इकॉनामिक टाइम्स की खबर के मुताबिक ऐसा करके आईआरसीटीसी अपनी सालाना कमाई को वर्तमान के 30 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये तक पहुंचाना चाहती है। IRCTC की कैटरिंग सर्विसेज के डायरेक्टर आर. एन. कलिता ने कहा, 'मैपल होटल्स को हरिद्वार स्टेशन पर फूड प्लाजा चलाने के लिए चुना गया है, और इसके साथ ही शुरुआत भी हो गई है। इसी तरह भावनगर, दिल्ली कैंट, कानपुर सेंट्रल समेत कई अन्य जगहों पर कुल 106 फूड प्लाजा खोलने की प्रक्रिया चल रही है। हम दिल्ली में भी विभिन्न मेट्रो स्टेशन पर 56 और किऑस्क खोलने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन

मुंबई स्थित कंपनी ट्रैवल फूड सर्विसेज (टीएफएस) भी हावड़ा, जयपुर, विजयवाड़ा जैसे रेलवे स्टेशनों पर एग्जिक्यूटिव लाउंज खोलेगी। यह कंपनी फिलहाल देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर रेस्तरां, कैफे, फूड कोर्ट और लाउंज का बखूबी संचालन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक यह लाउंज 1500 से 3500 स्क्वेयर फीट के होंगे। टीएफएस के सीओओ गौरव दीवान ने कहा, 'हमारा लक्ष्य है कि हम भारतीय रेलवे के यात्रियों को यात्रा का बेहतर अनुभव दें। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती रेलवे स्टेशन पर जहां- तहां बिखरी खानपान की सुविधाओं को संगठित करने की है।


टीएफस के पास केएफसी, डॉमिनोज पिजा, कैपेचिनो, दि कॉफी बीन और टी लीफ जैसे ब्रैंड्स की फ्रैंचाइजी है। कंपनी विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर फूड कोर्ड और फूड प्लाजा ऑपरेट करने के लिए बोली लगा रही है। आईआरसीटीसी जल्द ही देहरादून और हरिद्वार जैसे टायर-टू शहरों में 50 फूड प्लाजा को फाइनल कर देगी। विभिन्न तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर सभी प्राइस रेंज के खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।


देश भर में 70 से ज्यादा वड़ापाव स्टोर चलाने वाली कंपनी जंबोकिंग वडापाव ने नई दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों पर 20 आउटलेट खोलने का प्रस्ताव दिया है। इन स्टेशनों में इफको चौक मेट्रो स्टेशन और हुडा सिटी सेंटर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed