{"_id":"a95694d1761ff712f90570f5f55b4a9a","slug":"iqbal-kaskar-arrested-by-mumbai-police-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने पर दाऊद का भाई इकबाल गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रंगदारी मांगने पर दाऊद का भाई इकबाल गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 04 Feb 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने एस्टेट एजेंट से रंगदारी की मांग करने के मामले में माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुंबई निवासी सलीम अब्दुल शेख की शिकायत पर उसके दो साथियों पर भी रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को इकबाल कासकर को पुलिस थाने बुलाकर पूछताछ की और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। सलीम शेख ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि इकबाल कासकर ने उसे पिछले शुक्रवार को भिंडी बाजार स्थित पाक मोडिया स्ट्रीट में डामरवाला इमारत में बुलाया।
विज्ञापन
यहीं इकबाल कासकर का घर भी है। बातचीत के दौरान इकबाल के साथियों ने उसके साथ मारपीट की और तीन लाख की फिरौती मांगी। पिटाई के चलते सलीम के कान में चोट आई। उसने पहले जेजे अस्पताल में अपना इलाज कराया और उसके बाद जेजे मार्ग पुलिस थाने में फिरौती का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर अनिल माडवी ने बताया कि इकबाल कासकर और उसके दो साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 385, 123 और 34 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए बुलाया गया।
भायखला निवासी सलीम ने हालांकि पहले स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत की, जिसे बाद में जेजे मार्ग पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। इकबाल कासकर सन् 2003 में संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। पुलिस को मुंबई की सारा सहारा इमारत मामले में उसकी तलाश थी लेकिन सन् 2007 में उसे कोर्ट ने बरी कर दिया था।