मोदी से टकराने वाले IPS सेक्स वीडियो में दिखे
गुजरात के निलंबित 1988 बैच के आईपीएस संजीव भट्ट का एक सेक्स वीडियो सामने आया है। वीडियो आने के बाद गुजरात सरकार की ओर से उन्हें नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा गया है।
उन्हें नोटिस अपनी पत्नी के अलावा अन्य महिला से रिश्ते रखने के कारण दिया गया है। 11 मिनट के इस वीडियो में भट्ट किसी महिला के साथ अंतरंग नजर आ रहे हैं। हालांकि इस पर भट्ट ने सफाई देते हुए कहा है कि इस वीडियो में वह नहीं हैं।
संजीव भट्ट ने कहा है कि उन्होंने सरकार को अपना जवाब भेज दिया है। उनका कहना है कि वीडियो में मौजूद शख्स उनसे मिलता जुलता है लेकिन वह नहीं हैं। नोटिस को एवी वाला, अंडरसेकेट्री गृह विभाग ने जारी किया है।
उन्होंने कहा कि गांधीनगर स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह वीडियों असली है। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि वह व्यक्ति संजीव भट्ट हैं या कोई और। वहीं गुजरात के डीजीपी पीसी ठाकुर मामले से अनजान दिखे।
बायोमेट्रिक जांच कराने को तैयार
दूसरी ओर संजीव भट्ट ने नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि वीडियो में दिख रहे शख्स और उनकी नाक की बनावट अलग दिख रही है, वहीं माथे और कान भी अलग-अलग नजर आ रहे हैं।
साथ ही संजीव ने कहा कि वह आरोपों पर से पर्दा उठाने के लिए देश में किसी भी लैब में बायोमेट्रिक जांच कराने को तैयार हैं।
गौरतलब है कि भट्ट वही आईपीएस हैं जिन्होंने साल 2002 के गुजरात दंगों को लेकर नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी ने संजीव भट्ट के लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया था।
भट्ट को साल 2011 में सस्पेंड कर दिया गया था। संजीव के खिलाफ कई क्रिमिनल केसों पर जांच चल रही है।