{"_id":"ac1ace76-183e-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"ips-officer-goes-missing-in-arunachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरूणाचल: घोटाले की जांच करने वाला आईपीएस लापता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अरूणाचल: घोटाले की जांच करने वाला आईपीएस लापता
ईटानगर/एजेंसी
Updated Wed, 17 Oct 2012 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के आईएएस अफसर अशोक खेमका के तबादले का मामला अभी थमा भी नहीं कि अरूणाचल प्रदेश के एक वरिष्ठ आईपीएस एमएस चौहान लापता हो गए हैं। ईटानगर से तवांग जा रहे चौहान वेस्ट कामेंग जिले के तिप्पी से लापता हुए। जब उनसे से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो पता चला कि उनका मोबाइल कार में ही है।
विज्ञापन
राज्य पुलिस में विशेष जांच प्रकोष्ठ के पुलिस अधीक्षक एम एस चौहान मंगलवार को अपने अधीनस्थ दो कर्मचारियों के साथ तवांग जा रहे थे। तभी रास्ते में वे दोपहर करीब 2.30 बजे तिप्पी से लापता हो गए।
विज्ञापन
चौहान के साथ विशेष जांच प्रकोष्ठ के निरीक्षक मोहन काये और सिपाही विक्रम सिंह थे। चौहान ने काये और सिंह से कहा कि वह उन्हें तिप्पी बाजार में छोड़ दें और पास ही से गुजर रही नदी के पास उनका इंतजार करें, जहां वह सब मिल कर खाना खाएंगे।
विज्ञापन
वेस्ट कामेंग के पुलिस अधीक्षक टी टी लामा ने कहा कि चौहान का तब से कोई पता नहीं है। हालांकि उन्होंने उनके अपहरण की आशंका को खारिज किया है। उनका कहना है कि जहां चौहान को छोड़ा गया वह बहुत व्यस्त इलाका है।
लामा ने कहा ‘हम कल रात से उनकी खोज कर रहे हैं लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है’। इस सिलसिले में भालुकपोंग पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।
मालूम हो कि गुवाहाटी हाईकोर्ट ने चौहान को अरूणाचल प्रदेश में 2008 में हुए करोड़ों रुपए के पीडीएस घोटाले की जांच के लिए विशेष जांच अधिकारी नियुक्त किया था।