फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Involved in securing the vote

महाबहस आज: एक-एक वोट जुटाने में जुटी सरकार

Tue, 04 Dec 2012 01:55 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Dec 2012 01:55 AM IST
विज्ञापन
Involved in securing the vote
रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर जारी नंबर गेम के सियासी खेल में सरकार बढ़त बनाती दिख है। लोकसभा में मंगलवार को एफडीआई पर महाबहस शुरू हो रही है। विपक्ष के वोटिंग के प्रस्ताव पर सरकार की जंग जीतने की तैयारी पूरी लग रही है, जबकि राज्यसभा में ऑपरेशन नंबर गेम जारी है।
विज्ञापन


सरकार और विपक्ष के बीच जारी इस महाजंग में सियासी गोटियां सपा और बसपा के पास हैं। दोनों पार्टियों ने सरकार के पक्ष में वोटिंग पर सस्पेंस बनाए रखा है, लेकिन सरकार की ओर झुकाव का भी संकेत दे दिया है। सांप्रदायिक ताकतों की मुखालफत की आड़ में बसपा ने तो राज्यों पर एफडीआई नहीं थोपने की बात कहते हुए सपा ने लोकसभा में सरकार के खेवनहार बनने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


एफडीआई को लेकर संकट दूर करने में जुटे कांग्रेस और सरकार के मैनेजरों को सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के संकेतों से काफी राहत मिली है। मायावती ने यूपीए सरकार की ओर झुकाव के संकेत दिए हैं। हालांकि संसद के दोनों सदनों में वोटिंग के प्रस्ताव पर उन्होंने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। वैसे पार्टी संकेत दे रही है कि लोकसभा में वह सरकार के समर्थन में वोट नहीं देगी तो वोटिंग से अलग रहकर सरकार की मदद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सपा भी अब सीधे तौर पर सरकार के खिलाफ जाने की बात नहीं कर रही है। पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव ने संसद में ही अंतिम निर्णय लेने की बात कही है, लेकिन लोकसभा में सरकार खिलाफ वोटिंग के मसले पर वह कुछ नहीं बोले। लोकसभा में सपा भी वोटिंग से दूरी बना कर सरकार की मदद कर सकती है। गौरतलब है कि लोकसभा में मंगलवार को नियम 184 के तहत रिटेल में एफडीआई पर बहस शुरू होगी और बुधवार को वोटिंग होगी। राज्यसभा में नियम 168 के तहत चर्चा बुधवार को शुरू होगी और वोटिंग बृहस्पतिवार को होगी।

इस महाजंग में विपक्षी दलों की अगुवाई कर रहे भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए यह साबित करना चाहता है कि लोकसभा की वोटिंग में भले ही सरकार जीत जाए मगर उसके पास बहुमत का 272 का आंकड़ा नहीं है। अगर सपा और बसपा सरकार की परोक्ष मदद कर वोटिंग से बाहर रहते हैं तो फिर यूपीए के लिए यह आंकड़ा जुटाना मुश्किल होगा, क्योंकि एनडीए के साथ वामपंथी गठबंधन, अन्नाद्रमुक और तृणमूल कांग्रेस भी सरकार के नंबरों की परीक्षा लेने पर आमादा हैं।


उधर, सरकार लोकसभा में विपक्ष की इस घेरेबंदी से पार पाने को लेकर लगभग आश्वस्त है, लेकिन राज्यसभा में यूपीए का अल्पमत में होना उसके लिए भारी मुसीबत बन सकता है। ऐसे में सपा या बसपा के सरकार के पक्ष में वोटिंग किए बिना यूपीए की नाक बचती नहीं दिख रही। सूत्रों का कहना है कि सपा प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ राज्यसभा में सियासी हंगामा खड़ा करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि अगर राज्यसभा में सपा ने हंगामा किया तो इसका फायदा सरकार को ही मिलेगा, क्योंकि हंगामे के चलते वोटिंग की कसरत को अंजाम देना मुश्किल होगा और सरकार हंगामे की आड़ में वोटिंग से बच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed