{"_id":"3ba3bbf380468e56307e6e41c792f728","slug":"investment-not-good-in-science-that-is-a-bit-idiotic-rao","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं को मूर्ख कहने पर राव ने दी सफाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नेताओं को मूर्ख कहने पर राव ने दी सफाई
एजेंसी/अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Mon, 18 Nov 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिक अनुसंधानों के लिए पर्याप्त फंड मुहैया न कराने पर रविवार को अपनी भड़ास निकालने वाले वैज्ञानिक सीएनआर राव सोमवार को सफाई देते नजर आए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह सिर्फ यह जताने की कोशिश कर रहे थे कि देश में विज्ञान के लिए कम पैसा देना मूर्खतापूर्ण स्थिति है।
भारत रत्न के लिए चयनित प्रख्यात वैज्ञानिक राव ने कहा कि उन्होंने कभी भी नेताओं को इडियट नहीं कहा। उन्होंने सिर्फ यह कहा था कि विज्ञान में निवेश कम हो रहा है और ऐसा करना बेवकूफी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मैंने यह बात गुस्से में नहीं कही थी। मैं कोई गुस्सैल शख्स नहीं हूं। मैं कुछ करना चाहता हूं लेकिन अफसोस कि वे (सरकार में बैठे लोग) प्राथमिकताओं को नहीं समझते। रविवार की प्रेस कांफ्रेंस में मैंने यही कहना चाहा था।
विज्ञापन
राव ने कहा, ‘सबसे पहले तो उन लोगों (नीति-निर्धारिकों) को देश की जरूरत के संदर्भ में विज्ञान की अहमियत समझनी होगी। यह समझना होगा कि देश में विज्ञान के क्षेत्र में कितना निवेश करें कि यह तरक्की कर सके।
उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि किस चीज की जरूरत है। अफसोस, इसे समझा नहीं जा रहा है। यह मूखर्तापूर्ण स्थिति है। मैं यही कहना चाह रहा था। यह मेरा गुस्सा नहीं है। मैंने किसी को बेवकूफ नहीं कहा। ये दो अलग चीजें हैं। दुर्भाग्य से मैंने जिस शब्द का मैंने इस्तेमाल किया, उसे नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आगे से मैं इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगा। मुझे यह उम्मीद नहीं थी कि मेरे बयान को लोग इस तरह लेंगे कि मैंने किसी को बेवकूफ कहा। गौरतलब है कि राव ने रविवार को नेताओं पर विज्ञान के लिए पर्याप्त पैसा न देने का आरोप लगाते हुए उन्हें इडियट कहा था।