{"_id":"eb5bcc46-2c9a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"introduction-of-international-lavi-fair-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिमाचल में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज
रामपुर बुशहर (शिमला)/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Nov 2012 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में रविवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का रंगारंग आगाज हुआ। प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह ने चार दिन तक चलने वाले मेले का विधिवत शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों, स्थानीय लोगों और दूर-दूर से यहां पहुंचे व्यापारियों को मेले की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
सुबह लगभग 11 बजे राज्यपाल ने शुभारंभ के बाद हवा में गुब्बारे छोड़े। राज्यपाल ने कहा कि करीब तीन सौ वर्ष पुराना ऐतिहासिक मेला भारत एवं तिब्बत के व्यापारिक रिश्तों के इतिहास को संजोए है। मेले को और बेहतर बनाने एवं इसके प्राचीन स्वरूप को संजोए रखने को सब को मिलकर संयुक्त प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
राज्यपाल ने किन्नौरी मार्केट और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला सुभाशीष पांडा ने राज्यपाल का स्मृति चिन्ह्, टोपी व शाल भेंटकर स्वागत किया। इससे पहले उपायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के इतिहास पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन