फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   interview of boxer mary kom

राजनीति खत्म होगी तभी बढ़ पाएंगे खेलः मैरीकॉम

Wed, 16 Dec 2015 07:53 PM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
interview of boxer mary kom

अमर उजाला के रुपायन अचीवर्स को सम्मानित करने कानपुर पहुंची बॉक्सर मैरीकॉम ने खेलों में चलने वाली कथित लॉबिंग और राजनीति पर सीधा हमला  बोला। मुक्केबाजी में ओलंपियन एमसी मैरी कॉम ने कहा कि देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है खेल में राजनीति खत्म करके टैलेंट को आगे लाया जाए।

विज्ञापन


उनका कहना है कि बॉक्सिंग को लेकर यूथ में काफी क्रेज है, लेकिन सभी को बेहतर प्लेटफार्म मिले, इसके लिए निचले स्तर पर स्पोर्ट एसोसिएशन को भी काम करना पड़ेगा। हर खिलाड़ी मेडल जीतने के लिए ही खेलता है, लेकिन ऐसा कोई-कोई ही कर पाता है।
विज्ञापन


दरअसल देश में खिलाडिय़ों को विश्व विजेता की तरह तैयार करने की व्यवस्था अभी विश्वस्तरीय नहीं है। यही वजह है कि पूरा जोश लगाने के बावजूद इंटरनेशनल प्लेटफार्म में हमारे खिलाड़ी कहीं न कहीं चूक जाते हैं। बुधवार को अमर उजाला रूपायन अचीवर अवार्ड समारोह में मु य अतिथि के रूप में मैरी कॉम यहां आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अमर उजाला' से विशेष बातचीत में ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने कहा कि पिछड़े तबके की लड़कियां तेजी से खेल में आगे आ रही हैं, लेकिन उन्हें सही गाइडेंस और सही प्लेटफार्म नहीं मिलने से वे स्टेट लेवल से आगे नहीं बढ़ पाती हैं।

बताया क्या है बॉसिंग में खिलाडि़यों का भविष्य

interview of boxer mary kom

जितना टैलेंट निकलता है, वह सभी संसाधनों के अभाव में दम तोड़ जाता है। यदि अब भी हमारी सरकार इस दिशा में काम शुरू कर दे तो देश में हर साल ढेरों मेडल आने लगेंगे।

मैरी कॉम ने बताया कि उन्होंने मणिपुर में स्पोट्र्स एकेडमी की स्थापना की है, जिसमें अभी ३० खिलाडिय़ों को वह बॉक्सिंग के तौर तरीके सिखा रही हैं। उनका कहना है कि आज भी लड़कि यों को खेलने, पढऩे और सामाजिक तौर पर खुलकर जीने के मामले में कहीं न कहीं प्रतिबंध है।

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में इस स्थिति को ज्यादा देखा जा सकता है। हमें लोगों को सामाजिक तौर पर जागरूक करना होगा, तब जाकर हम लड़कियों को समाज में बराबरी का दर्जा दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थितियों से वह स्वयं भी गुजर चुकी हैं, इसलिए वह जानती हैं कि अपने टैलेंट को साबित करने के लिए कितनी मेहनत और कितना कष्ट उठाना पड़ता है।

ऐसे में यदि समाज और परिवार का साथ न हो तो प्राथमिक स्तर पर ही सब कुछ खत्म हो जाता है। इसके लिए छोटी-छोटी जगहों पर खेल संगठन बनाकर युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह इस समय कांटीनेंटल गेम में भाग लेने के लिए तैयारी कर रही हैं।

उम्‍मीद जतायी कि वह कामयाब होंगी। मैरी कॉम ने रूपायन अचीवर अवार्ड के जरिए अमर उजाला की कोशिश की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed