फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   interpol officials will get training in ghaziabad cbi academy

गाजियाबाद में होगी इंटरपोल के अधिकारियों की ट्रेनिंग

Sat, 17 Nov 2012 10:18 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 17 Nov 2012 10:18 AM IST
विज्ञापन
interpol officials will get training in ghaziabad cbi academy

एक बार फिर गाजियाबाद ने विश्व में भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। गाजियाबाद सीबीआई अकादमी को इंटरपोल अधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए चुना गया है। पिछले दिनों रोम में हुई इंटरपोल की जनरल असेंबली में इस पर मुहर भी लग चुकी है। सीबीआई की जनसंपर्क अधिकारी धारिणी मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि विगत दिनों रोम में इंटरपोल की बैठक हुई थी। देश की ओर से इसमें गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और सीबीआई निदेशक एपी सिंह ने भाग लिया था। इसमें तय किया गया कि 141 देशों के अधिकारी अब गाजियाबाद स्थित सीबीआई अकादमी में क्राइम कंट्रोल की बारीकियां सीखेंगे। इनमें भी एशिया उपमहाद्वीप के देशों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


आतंकवाद, मानव तस्करी, बच्चों के खिलाफ अपराध, साइबर क्राइम आदि से जुड़े मामलों में मुख्य रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 141 देशों में मुख्य रूप से अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, जार्डन, भूटान, पुर्तगाल, दक्षिण कोरिया आदि शामिल रहेंगे। सीबीआई अधिकारियों ने यह योजना नए साल से क्रियान्वित होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed