{"_id":"8a6775b8-9264-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"internet-works-as-gamechanger-for-good-governance-says-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की नजर में ‘गेमचेंजर’ है इंटरनेट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी की नजर में ‘गेमचेंजर’ है इंटरनेट
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 22 Mar 2013 01:48 AM IST
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर में इंटरनेट ‘गेमचेंजर’ है और सभी नेताओं को सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता के लिए तकनीक का इस्तेमाल करना सीखना चाहिए।
विज्ञापन
इंटरनेट के बेहद लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल के इवेंट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मोदी ने कहा, ‘इंटरनेट गेमचेंजर है। इसके जरिए आम आदमी अब सीधे नीति निर्धारण प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।’
विज्ञापन
अंग्रेजी में दिए गए अपने संक्षिप्त भाषण में उन्होंने कहा कि इंटरनेट ने लोगों को नई ताकत दी है और इसके जरिए वह अब नेताओं से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
इससे पहले नेता सिर्फ अपने भाषण को उन पर थोपते थे, लेकिन अब यह बातचीत दोतरफा होती है। भारत में नए समीकरण का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि ‘इंडियन टैलेंट’ प्लस ‘इर्न्फोमेशन टेक्नोलॉजी’ का जोड़ है कि ‘इंडिया टूमॉरो’।
विज्ञापन
मोदी ने 3डी जैसी नई तकनीक की भी प्रशंसा की। गुजरात में अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा के नेता ने कहा कि वह आम आदमी की समस्याओं का निदान करने के लिए सूचना तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि इन प्रयासों को अमेरिका ने भी सराहा है।