भारत में तेजी से बढ़े इंटरनेट यूजर, मोबाइल यूजर्स ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में इस साल के शुरुआती छह महीने में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले 5.2 करोड़ नए उपभोक्ता जुड़े हैं। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) के अनुसार, 30 जून तक भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 35 करोड़ 20 लाख पहुंच चुकी है।
दिलचस्प बात यह है कि 21.30 करोड़ (या कुल उपभोक्ताओं की संख्या के 60 प्रतिशत से अधिक) लोग मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।
आईएएमएआई के अनुसार, भारत में इंटरनेट एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है।
तेजी से बढ़ रहे इंटरनेट यूजर्स
इंटरनेट यूजर की बढ़ती तादाद से स्पष्ट है कि भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल अब सभी क्षेत्रों में होने लगा है।
यह इंटरनेट उद्योग के साथ-साथ समाज के लिए भी अच्छी बात है।
आईएएमएआई के अनुसार, भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या एक करोड़ से 10 करोड़ पहुंचने में एक दशक लगे और 10 करोड़ से 20 करोड़ होने में तीन साल। हालांकि, इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 20 करोड़ से 30 करोड़ होने में सिर्फ एक साल लगे हैं।