फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   internet barbie doll

अब बच्चों को चुटकुले और कहानी भी सुनाएगी 'बार्बी डॉल'

Sun, 22 Feb 2015 02:03 PM IST
Updated Sun, 22 Feb 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
internet barbie doll

बच्चे जल्द ही अपनी पसंदीदा गुड़िया बार्बी से बातचीत भी कर सकेंगे। इंटरनेट से जुड़ सकने वाली बार्बी का संस्करण बाजार में आने वाला है। 'हेलो बार्बी' नाम के इस संस्करण के लिए खिलौने बनाने वाली कंपनी मैटेल ने अमरीकी कंपनी ट्वाय टॉक से हाथ मिलाया है।

विज्ञापन

हेलो बार्बी में ट्वाय टॉक द्वारा विकसित आवाज की पहचान करने वाले प्लेटफार्म का प्रयोग किया गया है। इसकी एक प्रतिकृति न्यूयार्क में आयोजित खिलौनों की प्रदर्शनी में रखी गई है।

विज्ञापन

कहानियां और चुटकुले भी सुनाऐगी

internet barbie doll

मैटेल की एक प्रवक्ता ने बताया, ''हमें दुनिया भर से लड़कियों के जो अनुरोध मिलते हैं, उनमें पहले नंबर पर यह है कि वो बार्बी से बात करना चाहती हैं। अब यह पहली बार होगा कि बार्बी से दोतरफ़ा संवाद किया जा सकेगा।''

हेलो बार्बी बच्चों को कहानियां और चुटकुले सुनाने के साथ-साथ उनके साथ खेलेगी भी।वह बच्चों की बातचीत सुनकर उन्हें याद करेगी और भविष्य में उनका उपयोग बातचीत में करेगी। इसे चलाने के लिए वाई-फ़ाई की जरूरत होगी।

एक बार जब यह बार्बी तरह चार्ज हो जाएगी तो उसके साथ कुछ घंटे तक बच्चे खेल पाएंगे। हालांकि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि हेलो बार्बी बाज़ार में कबसे उपलब्ध होगी। इसकी क़ीमत 75 डॉलर तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed