फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   international yoga day at rajpath

दुनियाभर में योग दिवस की धूम, राजपथ पर पीएम ने किया योग

Sun, 21 Jun 2015 01:35 PM IST
Updated Sun, 21 Jun 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
international yoga day at rajpath

पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज पूरी दुनिया भारत की सांस्कृतिक धरोहर योग की ताकत से रूबरू हुई। राजधानी दिल्ली के राजपथ से लेकर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय तक तकरीबन समूचा विश्व इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनता दिखाई दिया।

विज्ञापन


रविवार सुबह सूरज की किरणों के साथ देश, धर्म, संप्रदाय, वेशभूषा, बोली को अंतर को भुलाकर करोड़ों लोग योग करते नजर आए। दुनिया के 177 देशों के अलावा देश के कोने-कोने में माहौल पूरी तरह से योगमय नजर आया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 6:40 बजे राजपथ पर पहुंचे और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद सभी लोगों एक साथ योग किया। ये पूरा कार्यक्रम करीब 35 मिनट तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग के जश्न में शामिल हुई तीनों सेनाएं

international yoga day at rajpath

योग का जलवा जल, जमीन और आसमान में भी देखने को मिला। कई एयरलाइंस ने हजारों फीट की ऊंचाई पर योग करने का ऐलान किया तो वहीं भारत की तीनों सेनाओं ने भी अपने-अपने अंदाज में योग दिवस का जश्न मनाया।

देश के हर शहर, कस्बे, गांव-देहात में योग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। राजपथ पर योग कार्यक्रम को आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने की खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी।

सुरक्षा कर्मियों की 30 कंपनियों को राजपथ और इसके आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया था। साथ ही दिल्ली पुलिस के करीब 5000 कर्मी योग स्थल के आसपास तैनात रहे।

किसी भी हवाई खतरे को टालने के लिए पतंग, गुब्बारे, ग्लाइडर एवं माइक्रो लाइट वस्तुओं को उड़ाने पर भी रोक लगा दी गई थी। फोटोग्राफी के लिए ड्रोन की उड़ान पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

दिल्ली में योग पर्व का जश्न

international yoga day at rajpath

दिल्ली 21 से 27 जून के बीच योग पर्व मनाएगी। इसके तहत प्रदर्शनी, डांस और संगीत के कार्यक्रम होंगे। साथ ही थिएटर शो, चर्चा, मेडिटेशन सत्र और योग वर्कशॉप भी लगाई जाएंगी।

राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
- 35 मिनट तक योग कार्यक्रम
- 21 आसन कराए गए
- 28 बड़ी स्क्रीन लगाई गई
- करीब 37 हजार लोग हुए शामिल
- 500 गणमान्य अतिथियों के साथ कई मंत्री और सांसद भी हुए शामिल
- 50 देशों के 80-100 विदेशी भी हुए शामिल
- योग गुरु एचआर नागेंद्र, बाबा रामदेव समेत चार योग विशेषज्ञ
- ऑर्ट ऑफ लिविंग, ईशा फाउंडेशन, गायत्री परिवार के लोग भी हुए शामिल
- 37 हजार चटाई बिछाई गई
- 200 स्वास्थ्य कर्मी राजपथ पर मौजूद थे
- 40 एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद थी

किसने, कहां किया योग?

international yoga day at rajpath

राजनाथ सिंह लखनऊ
नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस नागपुर
वेंकैया नायडू  चेन्नई
स्मृति ईरानी शिमला
मनोहर परिकर मेरठ
लालकृष्ण आडवाणी पालमपुर
अमित शाह पटना
ओम माथुर आगरा
रविशंकर प्रसाद कोलकाता
राम विलास पासवान पटना
राधामोहन सिंह मोतिहारी
धर्मेंद्र प्रधान भुवनेश्वर
जेपी नड्डा हैदराबाद
मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर
अरुण जेटली सैन फ्रांसिस्को
सुषमा स्वराज, श्री श्री रविशंकर न्यूयॉर्क
नजमा हेपतुल्ला शिकागो

राजपथ से पहले चीन में योग कार्यक्रम

international yoga day at rajpath

भारतीय समय से चीन की घड़ी करीब ढाई घंटा आगे होने के कारण दिल्ली के राजपथ पर कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पड़ोसी देश चीन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों के मुताबिक चीन के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में 20 हजार लोग शामिल हुए। चीन में करीब दो करोड़ लोग नियमित रूप से योग करते हैं।

अमेरिका के 100 से अधिक शहरों में योग शिविर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमेरिका के 100 से अधिक शहरों में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके लिए वहां बाकायदा ‘100 प्लस सिटी’ अभियान चलाया गया।

न्यूजर्सी-न्यूयार्क के 15, कैलिफोर्निया के सात, टेक्सास के छह और ओहियो के तीन शहरों में पहले ही योग कार्यक्रम की रूप रेखा तय की जा चुकी है। आर्ट ऑफ लिविंग सहित तमाम संगठनों ने वहां आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed