फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   international yoga camp

योग से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को कैसें करें काबू

Mon, 08 Jun 2015 08:10 AM IST
प्रियंवदा सहाय / नई दिल्ली।
प्रियंवदा सहाय / नई दिल्ली। Updated Mon, 08 Jun 2015 08:10 AM IST
विज्ञापन
international yoga camp

जीवनशैली से जुड़ीं बीमारियों से निजात दिलाने में योग कितना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, इसे उजागर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की मदद से विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान, बंगलूरू की अगुवाई में तमाम संगठन देशव्यापी अध्ययन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि इस अध्ययन से यह प्रमाणित हो सकेगा कि रक्तचाप और मधुमेह को नियंत्रित करने में योग मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए देश भर में 500 कैंप लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


कैंप की शुरुआत 21 जून से एक हफ्ते के लिए होगी। मोदी सरकार के एक साल के कामकाज का ब्यौरा देने शिमला पहुंचे नड्डा ने कहा कि बीमारियों से बचाव पर ध्यान देना भी अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी होता जा रहा है। इसलिए बचाव के उपायों पर सरकार का ध्यान ज्यादा है। उन्होंने बताया कि डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लगने वाले कैंप में योग के जरिए बीमारी के इलाज की व्यवस्था होगी। कैंप का लाभ कोई भी व्यक्ति उठा सकेगा।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि ऐसा करने से वैज्ञानिक तरीके से भी यह प्रमाणित हो सकेगा कि योग के जरिए कई बीमारियों का इलाज संभव है। दूसरी ओर सभी टरटरी केयर यानी विशेषज्ञ इलाज वाले यूनिट में आयुष विभाग की स्थापना भी की जाएगी। ताकि भारतीय पद्धति से बीमारियों के इलाज को बल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘स्टॉप डायबिटीज’ अभियान

international yoga camp

उल्लेखनीय है कि विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान की ओर से पहले से ही ‘स्टॉप डायबिटीज’ अभियान चलाया जा रहा है। यह संस्था अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने में सरकार को तकनीकी मदद भी दे रही है।

कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक डॉ एचआर नागेंद्र की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनकी अध्यक्षता में गठित योग विशेषज्ञ समिति के निर्देश पर ही सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की रूपरेखा खींची जा रही है। योग दिवस के लिए आसन, प्रचार प्रसार, तकनीकी बारीकियों की जानकारी और टैगलाइन के चुनाव में भी उनकी भूमिका अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed