फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   intense cold wave continues unabated in north india

अभी और सताएगी सर्दी, 14 तक ढाएगी कहर

Tue, 08 Jan 2013 11:24 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 08 Jan 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
intense cold wave continues unabated in north india

उत्तर भारत में ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच रहा है। अधिकतम तापमान के भी अधिकांश जगहों पर सामान्य से नीचे होने की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर भारत में पिछले 24 घंटे में ठंड की वजह से 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


इस बेरहम ठंड से अगले दो-चार दिन राहत मिलती भी नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में ठंड का कहर 14 जनवरी तक जारी रह सकता है।   
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर जारी है। यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वैसे सोमवार के मुकाबले मंगलवार के न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री का इजाफा हुआ, लेकिन सुबह के समय बर्फीली हवाओं की वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में भी ठंड का सितम जारी है। प्रदेश में सर्दी का आलम यह है कि कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच रहा है। कानपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.1 डिग्री नीचे पहुंच गया। आगरा में माइन्स 1.0 तथा गाजीपुर और लखनऊ में न्यूनतम तापमान माइन्स 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उत्तराखंड में भी इस साल सर्दी जरूरत से ज्यादा सता रही है। देहरादून में मंगलवार मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां पारा माइन्स 0.5 डिग्री तक पहुंच गया। राज्य के पहाड़ी इलाकों में स्थिति और भी खराब है। यहां आम जनजीवन पूरी तरह ठप पड़ गया है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। हरियाणा के नारनौल में मंगलवार को ठंड ने 43 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां पारा सोमवार के माइन्स 0.7 से लुढ़क कर माइन्स 3.0 डिग्री पर पहुंच गया। चंडीगढ़ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री था, जो मंगलवार को नीचे गिरकर 1.5 डिग्री तक चला गया।

कश्मीर घाटी में ठंड ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। श्रीनगर में मंगलवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां पारा शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। रात में पारा काफी नीचे जाने की वजह से डल लेक समेत अन्य झीलें जम गई हैं।

हिमाचल प्रदेश भी कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। मनाली में मंगलवार को पारा माइन्स 3.8 तो सोलन में माइन्स 2.3 तक गिर गया, जबकि शिमला में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के पहाड़ी इलाके केलांग में पारा शून्य से 12 डिग्री नीचे तक पहुंच रहा है।


राजस्थान में भी ठंड से लोगों का बुरा हाल है। यहां लगातार तीसरे दिन चुरू का पारा शून्य से नीचे रहा। मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान माइन्स 1.7 रहा। इसके अलावा पिलानी में 0 डिग्री, माउंट आबू में 0.5 तथा श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।  

शहर        न्यूनतम तापमान
दिल्ली    3.3
श्रीनगर    -5.5
नारनौल    -3.0
चंडीगढ़    1.5
कानपुर    -1.1
आगरा    - 1.0
लखनऊ    -0.2
देहरादून    - 0.5
शिमला    0.7
मनाली    -3.8

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed