फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   intelligence eye on pakistan's citizen who came india on visa

वीजा पर भारत आए पाक नागरिकों पर खुफिया निगाह

Sat, 23 Jan 2016 04:35 AM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 04:35 AM IST
विज्ञापन
intelligence eye on pakistan's citizen who came india on visa

रुड़की में चार संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने और जैश-ए-मोहम्मद के दिल्ली में संभावित हमले के इनपुट के बाद एनसीआर में अलर्ट जारी हुआ है। सक्रिय हुईं खुफिया एजेंसियों ने वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों की गतिविधियों पर निगाह जमा दीं हैं। साथ ही पाकिस्तान के अलावा अन्य देशों में होने वालीं टेलीफोन कॉल्स की निगरानी भी की जा रही है।

विज्ञापन

 
कैंट एरिया मेरठ से पिछले दिनों पाक जासूस इजाज अहमद की गिरफ्तारी और पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद से पहले से ही वेस्ट यूपी में सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में रुड़की में चार संदिग्ध आतंकियों के पकडे़ जाने और अब जैश-ए-मोहम्मद का अगला निशाना दिल्ली होने के आईबी से मिले इनपुट के आधार पर उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में खासी हलचल देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

 
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने इस संबंध में लोकल इंटेलीजेंस को कड़ी हिदायत भी दी है। कहा है कि दिल्ली में किसी संभावित वारदात को अंजाम देने से पहले आतंकी दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ या बागपत में छिप सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर आईबी और एलआईयू सक्रिय हो गई

intelligence eye on pakistan's citizen who came india on visa

लिहाजा यहां पर बेहद चौकसी की जरूरत है। इस इनपुट के बाद स्थानीय स्तर पर आईबी और एलआईयू सक्रिय हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान से वीजा पर आए नागरिकों को वाच किया जा रहा है। देखा जा रहा है कि वीजा पर आए सभी नागरिक अपने नियत स्थान या रिश्तेदारी में हैं या नहीं। इसके लिए खुफिया तंत्र ने अपने मुखबिरों को भी सक्रिय किया है। इस समय करीब दो दर्जन पाक नागरिक वीजा पर आए हुए हैं।

इनमें से तीन तो बृहस्पतिवार को ही पहुंचे है। दरअसल कई वर्ष पहले मेरठ में वीजा पर आए कुछ पाकिस्तानी नागरिक अभी भी लापता हैं। कुछ माह पूर्व जोन के शामली जनपद में आया एक पाक नागरिक भी लापता हो गया था। एसपी सिटी ओपी सिंह का कहना है कि मुख्यालयों से मिल रहे दिशा निर्देशों के अनुसार सुरक्षा इंतजाम और जांच पड़ताल की जा रही है। शहर को जोन और सेक्टर में बांटकर गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed