फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Insurance surcharge on rail tickets, recommended by the Committee.

रेल यात्रियों के लिए बेहद खास है ये खबर, जरूर पढ़िए

Thu, 02 Apr 2015 06:26 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
Insurance surcharge on rail tickets, recommended by the Committee.

रेलवे को पटरी पर लाने की खातिर इसकी पुनर्संरचना के लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट रेल मंत्री सुरेश प्रभु को सौंप दी है।

विज्ञापन


कमेटी के चेयरमैन और जाने माने अर्थशास्त्री विवेक देबरॉय ने अपनी सिफारिशों में ट्रेनों का परिचालन निजी हाथों में देने के अलावा रेल टिकट पर इंश्योरेंस सरचार्ज लगाने की भी सिफारिश की है।

इसमें कहा गया है कि रेलवे स्टेशन या फिर ट्रेन में मुसाफिर के बीमार होने की स्थिति या रेल दुर्घटना में घायलों का इलाज अच्छे निजी अस्पतालों में कराने के लिए इंश्योरेंस कराने की जरूरत है। टिकट पर इंश्योरेंस सरचार्ज लगाकर इसे मुसाफिर से वसूला जाए।
विज्ञापन


यही नहीं कमेटी ने बिजली बोर्ड की तर्ज पर रेलवे नियामक आयोग बनाने की सिफारिश भी की है। यह आयोग ही किराए में बढ़ोतरी और सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले उपायों पर फैसला करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरचार्ज यात्रियों से वसूलने की राय

Insurance surcharge on rail tickets, recommended by the Committee.

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर यात्री किराए में बढ़ोतरी की जाए तो उसके अनुसार ही सुविधाएं भी बढ़ाई जाएं। रेलवे को दो हिस्सों में बांटने की भी सिफारिश की गई है। इसके मुताबिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रैक एक हिस्सा हो तथा ट्रेन संचालन दूसरा हिस्सा।

इसके अलावा यह भी सिफारिश की गई है कि उपनगरीय रेल सेवा को रेलवे अपने अधीन न रखे। इसका संचालन संयुक्त उपक्रम के तहत राज्यों को करना चाहिए।

जिस तरह से देबरॉय कमेटी ने सिफारिश की है। उससे रेल मंत्री सुरेश प्रभु की मुश्किलें हल होने की बजाय और अधिक बढ़ती नजर आ रही हैं। लेकिन माना जा रहा है कि वह सिफारिशों के सकारात्मक पक्षों को अपना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed