फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Insurance Amendment Bill passed in rajya sabha

आर्थिक सुधारों पर सरकार को बड़ी कामयाबी

Fri, 13 Mar 2015 08:46 AM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
Insurance Amendment Bill passed in rajya sabha

आर्थिक सुधारों से जुड़े बिलों पर विपक्ष के विरोध का सामना कर रही मोदी सरकार को पहली सफलता हाथ लगी है। राज्य सभा ने इंश्योरेंस सेक्टर में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने वाले बिल को पारित कर दिया है।

विज्ञापन


इसके तहत देश के इंश्योरेंस सेक्टर में विदेशी निवेश की सीमा मौजूदा 26 फीसदी से बढ़ कर 49 फीसदी हो जाएगी। सरकार को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और कुछ अन्य पार्टियों के सहयोग की वजह से इंश्योरेंस सेक्टर में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने से जुड़े बिल को पारित कराने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन


राज्यसभा में विवादास्पद बीमा कानून (संशोधित), 2015 को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। बिल का विरोध करने के लिए तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक ने बर्हिगमन का रास्ता अख्तियार किया। ध्वनिमत से पारित बिल पिछले साल दिसंबर में इस संबंध में लाए गए अध्यादेश की जगह लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस समेत कई अन्य दलों ने किया सहयोग

Insurance Amendment Bill passed in rajya sabha

राज्यसभा में इस बिल पर सरकार की नैया पार कराने में अन्नाद्रमुक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), बीजू जनता दल, शिवसेना और अकाली दल ने अहम भूमिका निभाई।

बिल बृहस्पतिवार को शाम को पेश किया। इससे पहले बिल के प्रावधानों को लेकर सरकार और विपक्ष में जम कर बहस हुई और कुछ तकनीकी मुद्दों पर सदन को स्थगित भी करना पड़ा क्योंकि इसमें ऐसा ही एक विधेयक पहले से लंबित था।

बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने से संबंधित मूल बिल 2008 में कांग्रेस सरकार के वक्त लाया गया था। लेकिन राज्यसभा में बृहस्पतिवार को ढाई घंटे की बहस के बाद इस बिल को वापस लेकर नया बिल पारित कर दिया गया।

तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी दलों ने किया विरोध

Insurance Amendment Bill passed in rajya sabha

बिल का तृणमूल और वामपंथी दलों ने विरोध किया। तृणमूल कांग्रेस, सपा, बसपा और जनता दल यूनाइटेड ने विरोध में बर्हिगमन किया। वामपंथी सदस्यों ने संशोधन प्रस्तावित किए लेकिन उन्हें खारिज कर दिया गया।

लोकसभा में बीमा संशोधन बिल 4 मार्च को पारित हो चुका है। इसमें बीमा सेक्टर में विदेशी निवेश की सीमा मौजूदा 26 फीसदी से बढ़ा कर 49 फीसदी करने का प्रावधान है।

देश में बीमा बाजार की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए बीमा सेक्टर में खासा विदेश निवेश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed