फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Inspector Death after Accused fell car In trench.

सिरफिरे प्रेमी ने खाई में गिराई बोलेरो, दरोगा की मौत

Tue, 02 Feb 2016 11:22 AM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
Inspector Death after Accused fell car In trench.

किशोरी को लेकर फरार हुए युवक ने चलती बोलेरो का स्टेयरिंग चंबल नदी की ओर मोड़ उसे 70 फीट गहरी खाई में गिरा दिया।

विज्ञापन


इस घटना में एक दारोगा की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद युवक ने पत्थरों से प्रहार कर हादसे में घायल हुए किशोरी के परिवारीजनों की जान लेने की भी कोशिश की।

मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

किशोरी के घायल परिवारीजनों पर पत्थरों से प्रहार

Inspector Death after Accused fell car In trench.

हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे आगरा-ग्वालियर हाईवे पर धौलपुर मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित चंबल नदी पुल पर हुआ।

घटना को करने वाला गिरिराज चार दिन पहले मुरैना के बानमोर कस्बे से एक किशोरी को लेकर फरार हो गया था।

सोमवार को मथुरा पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

इसकी सूचना पर मुरैना पुलिस के दारोगा अशोक वर्मा किशोरी के परिवारीजनों के साथ निजी बोलेरो से मथुरा पहुंचे और हादसे के वक्त गिरिराज व किशोरी को लेकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 फीट गहरी खाई में गिराई बोलेरो

Inspector Death after Accused fell car In trench.

बोलेरो जीप का नंबर एमपी 06 2837 था जिसे बबलू उर्फ रामस्वरूप निवासी पहाड़ी मुरैना चला रहा था। गिरिराज चालक और दारोगा के बीच आगे बैठा था।

हादसे में गाड़ी के नीचे दबने से अशोक वर्मा की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना ने बताया कि किशोरी समेत अन्य छह घायलों को मुरैना में भर्ती कराया गया है।

चार साल पहले भी इसी स्थान पर ऐसी ही एक घटना हुई थी। तब भी एक आरोपी ने गाड़ी चंबल नदी में कूदा दी थी और इसमें मध्यप्रदेश पुलिस एक दारोगा नरेंद्र बैश्य नदी में बह गया था। उनका आज तक पता नहीं चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed