फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   inshart jahan incounter case: amit shah got big relief

इशरत फर्जी एनकाउंटरः अमित शाह को मिली बड़ी राहत

Tue, 24 Dec 2013 11:12 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Dec 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
inshart jahan incounter case: amit shah got big relief

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खास और उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रभारी अमित शाह को सीबीआई की ओर से बड़ी राहत मिल गई है।

विज्ञापन


एजेंसी ने फैसला लिया है कि इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर की अतिरिक्त चार्जशीट में उनका नाम शामिल नहीं किया जाएगा।

एनकाउंटर के समय शाह गुजरात के गृह राज्य मंत्री थे और माना जा रहा था कि इस मामले में उनकी भी भूमिका है। हाल ही में इस्तीफा देने वाले गुजरात क्राइम ब्रांच के तत्कालीन डीसीपी डीजी वंजारा ने भी शाह की भागीदारी के संकेत दिए थे। मगर अब सीबीआई पर्याप्त सुबूतों के अभाव के चलते उन्हें इस मामले से दूर रखने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन


एजेंसी के शीर्षस्थ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अतिरिक्त चार्जशीट का मसौदा तैयार है। इसमें अमित शाह का नाम नहीं है। शाह गुजरात में ही हुए सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर में भी मुख्य आरोपी हैं और जेल भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि खुफिया एजेंसी आईबी के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेंद्र कुमार समेत तीन सेवारत आईबी अधिकारियों के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले हैं। इसलिए उनका नाम चार्जशीट में शामिल किया गया है। अब सीबीआई इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार की हरी झंडी लेने की औपचारिकता पर काम कर रही है।

इसके लिए कानून मंत्रालय से राय लेने का प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। सीबीआई के मुताबिक शाह के मामले में जांच अभी भी चल रही है। इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर मामले में 2004 में पहली चार्जशीट दायर की गई थी। इसमें गुजरात पुलिस क्राइम ब्रांच के तत्कालीन डीसीपी डीजी वंजारा समेत नौ पुलिस अधिकारियों को आरोपी बनाया था। साथ ही इसमें आईबी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed