{"_id":"6ca30847ced5be41d7be0b3633c57adc","slug":"ins-sumitra-join-navy-hindi-news-sm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़ा निगरानी पोत नौसेना में शामिल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सबसे बड़ा निगरानी पोत नौसेना में शामिल
एजेंसी/चेन्नई
Updated Thu, 04 Sep 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
तटीय क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए देश के सबसे बड़े निगरानी पोत आईएनएस सुमित्रा को बृहस्पतिवार को नौसेना में शामिल कर लिया गया। अपनी श्रेणी के इस चौथे तोप का निर्माण सरकारी कंपनी गोवा शिपयार्ड में हुआ है।
विज्ञापन
चेन्नई में तैनात रहने वाले आईएनएस सुमित्रा का संचालन नियंत्रण पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के हाथ में होगी।
करीब 2200 टन वजन वाले इस पोत की गति 26 किलोनॉट है और यह मध्यम और शॉर्ट रेंज के आधुनिक हथियारों से लैस है। इस श्रेणी के आईएनएस सरयू, सुनयना और सुमेधा पोत को पहले की नौसेना के हवाले किया जा चुका है।
विज्ञापन