{"_id":"60e4cff2-5b22-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"innocent-murder-rape-fears-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में दरिंदगी के बाद बच्ची की हत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गाजियाबाद में दरिंदगी के बाद बच्ची की हत्या
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में दामिनी गैंगरेप के बाद भी दरिंदगी जारी है। गाजियाबाद के सिहानी गांव में छह साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रेप की आशंका जताते हुए बच्ची की अर्द्धनग्न लाश को एनएच 58 पर रखकर भीड़ ने बृहस्पतिवार को करीब तीन घंटे तक जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन
जाम लगने पर पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव भी किया। इसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए। भीड़ ने वहां से गुजर रहे दो बसों समेत 10 से वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस और पीएसी के जवनों ने लाठीचार्ज किया और रबर-प्लास्टिक के बुलेट तथा आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन
हंगामे के बीच ही पुलिस जबरन बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। करीब 12.30 बजे शुरू हुआ हंगामा 4.30 बजे के करीब काबू में आया। इसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका। गांव में अब भी पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
काश! गरीब बाप की गुहार सुन लेती पुलिस
सिहानी में पुताई का काम करने वाले मुन्नू (काल्पनिक नाम) के पड़ोस में बुधवार को कुआं पूजन था। बच्ची वहीं गई हुई थी। मुन्नू ने बताया कि जब बच्ची शाम तक नहीं लौटी तो वह सिहानी पुलिस चौकी में गुमशुदगी की सूचना देने गया, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। बेबस माता-पिता खुद ही रात भर बच्ची को तलाशते रहे।
सुबह करीब 11.30 बजे गांव के खाली प्लाट में उसकी लाश मिली। बच्ची अर्धनग्न अवस्था में थी और चेहरे, आंखों पर चोट के गहरे निशान थे। शव की हालत से आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की रेप के बाद बेरहमी से हत्या की गई है। यही नहीं बच्ची के चेहरे पर किसी प्रकार का केमिकल भी डाला गया है, जिससे उसका पूरा चेहरा खून से लथपथ हो गया था।
खबर सुनने के बाद जमा लोगों का गुस्सा पुलिस ढिलाई के खिलाफ फूट पड़ा। इसके बाद लोगों ने हाईवे पर जाम लगाया। पथराव में चार सिपाहियों समेत दस लोग घायल हुए हैं। एसपी सिटी शिवशंकर यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि होगी। पुलिस ने आठ उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है।
सीएम मोदीनगर में, पब्लिक पर लाठियां
जिस समय एनएच 58 पर पुलिस पब्लिक पर लाठियां बरसा रही थी, उस समय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मोदीनगर की एसआरएम यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद थे। जिले का तमाम अमला वहीं लगा था। हंगामे की सूचना के बाद आसपास के थानों की पुलिस बुलाई गई। सीएम के प्रोग्राम के बाद बाकी फोर्स पहुंची।