फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ink thrown at Maharashtra Cooperation Minister

मंत्री पर फेंकी गई स्याही से चोटिल हुई आंख

Fri, 08 Aug 2014 07:20 PM IST
एजेंसी/पुणे
एजेंसी/पुणे Updated Fri, 08 Aug 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
Ink thrown at Maharashtra Cooperation Minister

महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री और कांग्रेस नेता हर्षवर्धन पाटिल पर प्रदर्शन कर रहे धांगर समुदाय के लोगों ने स्याही फेंक दी, जिससे उनकी आंख में चोट लग गई।

विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार को पुणे जिले के इंदापुर तहसील में भिगावन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई।

धांगर समुदाय की मांग है कि उन्हें अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए और उन्हें भी आरक्षण के फायदे मिले। इसी के लिए वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मंत्री हर्षवर्धन पाटिल हुए घायल

Ink thrown at Maharashtra Cooperation Minister

पुलिस ने घटना के बाद दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पाटिल का इलाज पास के बारामती अस्पताल में चल रहा है। उनकी बायीं आंख में काफी दर्द है।

कार्यक्रम के बाद जब पाटिल मंच से उतर रहे थे, उसी समय उन्हें विरोध करने वालों ने घेर लिया। बाद में उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि स्याही में कुछ केमिकल था, जिससे उनकी आंख में दर्द हुआ। उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा ही धांगर समुदाय को न्याय दिलाने की मांग की है और हमेशा समर्थन किया है।"

इस बीच धांगर समुदाय के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया और कार्यकर्ताओं को किसी तरह का गैर कानूनी काम नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed