Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   initiative of Prime Minister started treating Taiba

मोदी की पहल पर शुरू हुआ मासूम तैयबा का इलाज

Mon, 25 May 2015 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 May 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
 initiative of  Prime Minister started treating Taiba

प्रधानमंत्री की मदद से दिल की बीमारी से पीड़ित आगरा की बच्ची तैयबा का इलाज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुरू कर दिया गया है। बच्ची एम्स के कार्डियक सेंटर में छठी मंजिल पर भर्ती है।

विज्ञापन


बच्ची की सीटी स्कैन की सीडी देखने के बाद एम्स के चिकित्सक आगे की रणनीति पर फैसला लेंगे।बच्ची का सीटी स्कैन शनिवार को दिल्ली के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में किया गया था। इसके बाद बच्ची को एम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एम्स में बच्ची का इलाज डॉ. रामाकृष्णन की देखरेख में चल रहा है। पिता अब्दुल खालिद ने बताया कि शनिवार को बच्ची के हृदय का सीटी स्कैन करने के बाद डॉक्टरों ने एम्स में इलाज की सलाह देकर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

सीडी देखने के बाद लेंगे निर्णय

 initiative of  Prime Minister started treating Taiba

सीटी स्कैन की रिपोर्ट तो जीबी पंत के चिकित्सकों ने दी थी लेकिन सीडी नहीं दी थी। एम्स के चिकित्सक रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज शुरू नहीं करना चाहते हैं। वे सीडी देखने के बाद ही आगे का निर्णय लेंगे।

रविवार को सीडी नहीं मिल पाई, लिहाजा सीडी देखने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। तैयबा के दिल में काफी समय से दिक्कत थी लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से इलाज नहीं मिल पा रहा था।इसके बाद उसने पीएम को पत्र लिखकर व्यथा बताई थी।

पीएमओ ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और बच्ची को पत्र लिखकर बताया गया कि उसका इलाज प्रधानमंत्री की पहल पर दिल्ली के अस्पताल में कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed