फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   inhuman behaviour with janeshwar mishras grand daughter.

वरिष्ठ सपा नेता की नातिन पर हो रहे जुल्म

Sat, 15 Nov 2014 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूंसी, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, झूंसी, इलाहाबाद Updated Sat, 15 Nov 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
inhuman behaviour with janeshwar mishras grand daughter.

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और छोटे लोहिया के नाम से पहचान रखने वाले दिवंगत नेता जनेश्वर मिश्र की नातिन श्वेता के साथ उसके ससुरालियों ने मानवीयता की सारी हदें पार कर दीं।

विज्ञापन


आरोप है कि स्वर्गीय मिश्र की नातिन को ससुरालियों ने दहेज के लिए घर में बंधक बना लिया और कई दिनों तक मारपीट कर भूखा रखा गया। रस्सी से गला कसकर उसे जान से मारने का भी प्रयास किया गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर मायके वाले उसे लेने ससुराल पहुंचे तो उन्हें भी गालीगलौज देकर भगा दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो उसे भारी पुलिस फोर्स की मदद से ससुराल से छुड़ाया गया। भुक्तभोगी श्वेता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से वह डरी सहमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना की शिकार बनीं श्वेता

inhuman behaviour with janeshwar mishras grand daughter.

इलाहाबाद थाना क्षेत्र के टाउन एरिया झूंसी के एडीए कालोनी निवासी चंद्रशेखर तिवारी सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता पद से रिटायर हुए हैं। श्री तिवारी की पत्नी मीना देवी छोटे लोहिया पंडित जनेश्वर मिश्र की एकलौती बेटी हैं। उन्होंने अपनी बेटी श्वेता का विवाह 23 नवंबर 2010 को झूंसी के चेतनपुरी कॉलोनी निवासी सुधाकर उपाध्याय के बेटे रत्नाकर के साथ किया था। उसे एक तीन साल की बेटी भी है।

आरोप है कि विवाह के कुछ रोज बाद से ही ससुराली विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुराली दहेज में 20 लाख कैश और सोने के आभूषणों की मांग करते। 11 नवंबर की रात विवाहिता ने परिजनों को फोन पर बताया कि उसे दहेज के लिए मारापीटा जा रहा है। साथ ही कई दिनों से उसे खाना भी नहीं दिया गया है। रस्सी से श्वेता का गला कसकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप है। जानकारी होने पर विवाहिता के भाई भारत भूषण तिवारी और भतीजा घनश्याम तिवारी उसकी ससुराल पहुंचे तो उन्हें भी गालीगलौज कर भगा दिया गया।

मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण घटना की जानकारी पुलिस के आला अफसरों को दी गई। इस पर कई थानों की फोर्स उसी दिन श्वेता के ससुराल पहुंची तथा उनके चंगुल से उसे मुक्त कराया।

बाद में भुक्तभोगी श्वेता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति रत्नाकर उपाध्याय, ससुर सुधाकर उपाध्याय, सास व ननद के खिलाफ धारा 498 ए, 323, 506 समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से विवाहिता डरी-सहमी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed