फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Inflation raised by Service tax in Arun Jaitley Budget 2016.

बिना ऐलान किए चीजें महंगी कर गए जेटली

Mon, 29 Feb 2016 07:50 PM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
Inflation raised by Service tax in Arun Jaitley Budget 2016.

मोदी सरकार ने अपने तीसरे बजट में सीधे तौर पर महंगाई का झटका जनता को नहीं दिया। हालांकि पीछे के रास्ते से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने महंगाई जरूर बढ़ा दी है।

विज्ञापन


सरकार ने सर्विस टैक्स के जरिए आम आदमी को जोर का झटका देने की कोशिश की है। बजट 2016-17 में सर्विस टैक्स 0.5 फीसदी बढ़ाया गया है। यानी 14.5 फीसदी से 15 फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सर्विस टैक्स बढ़ाने का सीधा मतलब है कि महंगाई बढ़ जाएगी। लोगों को रोजमर्रा के कामों में इसका असर दिखाई देगा। खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ, सिनेमा, रेल-हवाई टिकट सब कुछ महंगा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

0.5 फीसदी का कृषि कल्याण कर लगाया गया

Inflation raised by Service tax in Arun Jaitley Budget 2016.

सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी का कृषि कल्याण कर लगाया गया है। सर्विस टैक्स में किए गए इस बदलाव के बाद महंगाई बढ़ जाएगी। सर्विस टैक्स बढ़ने के बाद मोबाइल बिल महंगा होगा।

रेस्टोरेंट में खाना, रेल और हवाई टिकट भी महंगा होगा। केबल टीवी और सिनेमा देखना महंगा होगा। ब्यूटी पार्लर और जिम जाना महंगा होगा। बीमा की पॉलिसी भी महंगी हो जाएगी।

सर्विस टैक्स क्या होता है?
सर्विस टैक्स वह टैक्स है जो केंद्र सरकार द्वारा कंपनियों पर लगाया जाता है। ये टैक्स किसी भी सेवा देने के बदले लिया जाता है। इन सभी टैक्स का भुगतान ग्राहकों द्वारा किया जाता है। इसमें रेस्टोरेंट में खाना खाने से लेकर, सिनेमा, मोबाइल या फिर हवाई और रेलवे टिकट की बुकिंग समेत सभी बातें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed