फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   inflation not in congress manifesto

कांग्रेस की चालाकी, अहम मुद्दा किया गोल

Thu, 27 Mar 2014 10:23 AM IST
Updated Thu, 27 Mar 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
inflation not in congress manifesto

चुनावी वादों की बौछार लगाने वाली कांग्रेस को अपने चुनाव घोषणा पत्र में महंगाई की याद नहीं आई है। पार्टी ने बड़ी चतुराई से महंगाई के मुद्दे को गोल कर दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस अगर तीसरी बार सत्ता में आती है तो महंगाई पर काबू पाने का उसके पास क्या उपाय और एजेंडा है, इस पर पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन


पिछले दस साल से महंगाई पर काबू नहीं कर पाई सरकार के रिकॉर्ड को देखते हुए शायद देश की सबसे पुरानी पार्टी ने मान लिया है कि महंगाई पर काबू करना उसके वश की बात नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटने के बजाय बढ़ी महंगाई

inflation not in congress manifesto

पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में लोगों को घर, रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य के अधिकार देने की बात कही है। मगर पार्टी ने सबसे अहम मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है। कांग्रेस के कई नेता पांच और 12 रुपये में पेट भर खाना मिलने का दावा करते रहे हैं। मगर अब पार्टी चुनाव घोषणा पत्र में यह बता नहीं पाई कि आखिर इतना सस्ता खाना लोगों को कैसे मिलेगा।

जबकि पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री कई बार कह चुके है कि वह 100 दिनों महंगाई कम कर देंगे मगर आज तक ऐसा नहीं हो पाया। ऊपर से महंगाई घटी नहीं बल्कि बढ़ गई।

पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र बुधवार को जारी किया तो प्रधानमंत्री से महंगाई काबू नहीं करने को लेकर सवाल पूछा गया तो प्रधानमंत्री ने माना कि महंगाई लोगों की बड़ी समस्या है। मगर इसके अंतरराष्ट्रीय कारकों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि सरकार ने जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने नहीं दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed