फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   inerrogation of asaram bapu by jodhpur police

जेल के बाहर आसाराम समर्थकों पर लाठीचार्ज

Mon, 02 Sep 2013 09:50 PM IST
समीर शर्मा/जोधपुर ब्यूरो
समीर शर्मा/जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2013 09:50 PM IST
विज्ञापन
inerrogation of asaram bapu by jodhpur police

जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर हंगामा कर रहे आसाराम के समर्थकों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आसाराम को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जोधपुर सेंट्रल जेल में ही रखा गया है।

विज्ञापन


सोमवार को आसाराम को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी मिलते ही, उनके समर्थक जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर इकट्ठा होने लगे और देश शाम तक अच्छी खासी संख्या में पहुंच गए।

विज्ञापन


जेल के बाहर पुलिस की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। समर्थकों गिरफ्तारी के विरोध में नारे लगाते हुए जेल की ओर बढ़ने लगे। भीड़ को बेकाबू होता देख तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां बरसाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसुमल ने बेची चाय, शराब, फिर बन गए आसाराम

इससे पहले एक दिन की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद आसाराम बापू को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पुलिस ने पूछताछ के लिए उनकी रिमांड बढ़ाने की थी।

हालांकि कोर्ट ने आसाराम बापू की रिमांड अवधि नहीं बढ़ाई और उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया, जहां वे 15 सितंबर तक रखे जाएंगे।

इस जेल में ही काले हिरण के शिकार के मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी बंद रह चुके है।

पोटेंसी रिपोर्ट पाई गई पॉजिटिव
दुष्कर्म के सबूतों को पुख्ता करने के लिए रविवार को पुलिस ने एक मेडिकल टीम से आसाराम की मर्दानगी की जांच कराई, जो सही पाई गई।

पुलिस कल रात उन्हें जोधपुर स्थित मणाई आश्रम लेकर गई। पीड़िता से इसी आश्रम में दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।

भले चंगे हैं आसाराम, मर्दानगी टेस्ट में भी पास

आश्रम की कुटिया में आसाराम से पूछताछ की गई, जहां उन्होंने पीड़िता के साथ होने की बात स्वीकार की लेकिन दुष्कर्म के आरापों से इनकार किया।

होगा सामान्य कैदियों सा व्यवहार
जेल अधीक्षक राकेश मोहन ने बताया कि आसाराम के साथ बतौर सामान्य कैदी बर्ताव किया जाएगा।

उन्हें जेल में एक ब्लैंकेट, मग, चटाई, थाली और कटोरी दी जाएगी। अगर हमें लगता है कि उनकी सुरक्षा प्रभावित नहीं होगी तो उन्हें अन्य कैदियों के साथ भी रखा जा सकता है।


शिवा गिरफ्तार, शिल्पी की बारी
पुलिस ने आसाराम के सेवादार शिवा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उससे दो दिन से पुलिस पूछताछ कर रही थी। शिवा पर पीड़िता को कुटिया में भेजने की व्यवस्था करने का आरोप है।

इधर, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित आश्रम की वार्डन शिल्पी को गिरफ्तार करने के लिए जोधपुर पुलिस की टीम रवाना हो गई है।

शिल्पी पर पीड़ित परिवार को गुमराह करने का आरोप है। अपुष्ट सूत्रों ने बताया कि इस मामले में नामजद हॉस्टल का केयर टेकर शरद चन्द्र भी जोधपुर में पुलिस के सामने पेश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed