{"_id":"857685bc-5bcd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"industrialists-praise-narendra-modi-in-vibrant-gujarat-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपतियों ने की मोदी की तारीफ ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उद्योगपतियों ने की मोदी की तारीफ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 11 Jan 2013 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए आयोजित 'वाइब्रेंट गुजरात' सम्मेलन में उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांध दिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन का आयोजन हर दो वर्ष पर किया जाता है। इसमें देश और विदेश के तमाम उद्योगपति हिस्सा लेते हैं।
शुक्रवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित इसी कार्यक्रम में भारत के कई उद्योगपतियों ने नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े।
रियालंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के रूप बहुत दूरदर्शी नेता हैं। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में गुजरात अग्रणीय राज्य रहा है और हमने यहीं से शुरुआत की और यहां निवेश करने के लिए आते रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने कहा कि वो दिन अब दूर नहीं जब हम चीन के विकास मॉडल की बात नहीं करेंगे बल्कि गुजरात के विकास मॉडल की बात करेंगे।
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने कहा कि गुजरात न सिर्फ देश में सबसे तेजी से आर्थिक प्रगति करता हुआ राज्य है बल्कि इस लिहाज से ये दुनिया का सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला क्षेत्र भी है।
गौरतलब है कि पिछले महीने हुए राज्य विधान सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शानदार जीत दर्ज की।