{"_id":"a0407060523fd6369f7208a1cdc6a276","slug":"industrialist-of-kerala-is-on-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा कुत्तों के खतरे को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा उद्योगपति","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आवारा कुत्तों के खतरे को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा उद्योगपति
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम
Updated Sun, 21 Feb 2016 06:08 AM IST
विज्ञापन
आवारा कुत्तों के खतरे से लोगों को बचाने के लिए केरल में एक उद्योगपति भूख हड़ताल पर बैठ गया है। वी गार्ड इंडस्ट्रीज के संस्थापक व चेयरमैन कोचोउसेफ चित्तिलापिल्ली ने शुक्रवार को 24 घंटे के लिए अपनी भूख हड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने 2001 के उस कानून में संशोधन करने की मांग की, जिसमें आवारा कुत्तों का खात्मा करने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
उद्यमी ने लोगों को कहा कि वह इस कानून में संशोधन के लिए सरकार पर दबाव डाले। आवारा कुत्तों द्वारा इंसानों पर हमले के कई मामले सामने आ चुके हैं। चित्तिलापिल्ली 2014 से आवारा कुत्तों के खतरे के खिलाफ प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन