फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indrani uses Shina's personal email account for mail

शीना के जिंदा होने का यकीन दिलाना चाहती थी इंद्राणी

Mon, 23 Nov 2015 10:29 AM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
indrani uses Shina's personal email account for mail

इंद्राणी मुखर्जी अपनी बेटी शीना बोरा की कथित हत्या के लगभग एक साल के बाद भी यह चाहती थी कि उसके पति पीटर को यह विश्वास हो कि वह न तो शीना की मां है और न ही उसकी बहन। वह चाहती थी कि लोगों को यह लगे कि शीना जिंदा है। इस मामले में सीबीआई की ओर से दाखिल किए गए आरोपपत्र के अनुसार, यह सब इंद्राणी की ओर से पीटर मुखर्जी को शीना के ई-मेल अकाउंट से भेजे गए संदेश में कहा गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दाखिल आरोपपत्र के अनुसार, एजेंसी के सूत्रों ने कहा शीना के मेल से कई लोगों को ई-मेल भेजे गए थे जिससे उन्हें यह विश्वास हो सके कि शीना जिंदा थी। पीटर मुखर्जी को 14 मार्च 2013 को भेजे संदेश में लिखा, ‘तुम्हें यह सुनने में भले ही अजीब लग सकता है लेकिन यह और सिर्फ यही वास्तविक सच है। इंद्राणी न तो मेरी मां है और न ही मेरी बहन, वह सिर्फ एक नेक इंसान है जो कई साल पहले हमारी जिंदगी में आई थी।’
विज्ञापन


हालांकि, इस संबंध में  इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना के वकील ने आरोपपत्र नहीं देखने और पीटर मुखर्जी के वकील ने ई-मेल नहीं पढ़ने की जानकारी का हवाला देकर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने सौंपे सीबीआई को दस्तावेज

indrani uses Shina's personal email account for mail

वहीं पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल मुखर्जी जिसे शीना बोरा हत्याकांड की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है, ने सीबीआई को कई दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं जिन्हें कथित तौर पर शीना बोरा अपनी मां इंद्राणी मुखर्जी को ब्लैकमेल करने के लिए कथित रूप से प्रयोग कर रही थी।

सीबीआई अधिकारियों ने कहा राहुल ने सीबीआई कार्यालय पहुंचकर शीना से जुड़े दस्तावेज सौंपे। सूत्रों ने कहा, जांचकर्ताओं के अनुसार शीना इंद्राणी को इस बात के लिए ब्लैकमेल कर रही थी कि यदि उसने (इंद्राणी ने) उसे शहर में थ्री बीएचके फ्लैट नहीं दिया तो वह लोगों के सामने यह खुलासा कर देगी की वह इंद्राणी की बहन नहीं, बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed