फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indrani is out of danger, will go to jail in next 48 hrs

होश में आई इंद्राणी, 48 घंटों में पहुंचेंगी जेल!

Sun, 04 Oct 2015 09:15 PM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
Indrani is out of danger, will go to jail in next 48 hrs

शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को होश आ गया है। जेजे अस्पताल के डीन डॉ. टीपी लहाने ने बताया कि इंद्राणी अब खतरे से बाहर है। वह इशारों में बात कर रही है।

विज्ञापन


उसने पानी भी पिया है। डॉक्टर ने बताया कि 48 घंटे निगरानी के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी देने पर विचार किया जाएगा। आईएनएस मीडिया की सीईओ इंद्राणी मुखर्जी अपनी ही बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में भायखला जेल में बंद है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इंद्राणी को बेहोशी की हालत में जेजे अस्पताल में दाखिल कराया गया था। माना जा रहा है कि दवाओं के ओवरडोज के चलते उसकी यह हालत हुई।

फॉरेंसिक टेस्ट ज्यादा भरोसेमंद

Indrani is out of danger, will go to jail in next 48 hrs

वहीं ओवरडोज को लेकर दो परस्पर विरोधी रिपोर्ट पर डॉक्टर लहाने ने कहा कि फॉरेंसिक टेस्ट ज्यादा भरोसेमंद होता है। इसी के आधार पर इंद्राणी का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। लहाने ने बताया कि इंद्राणी तनाव दूर करने के लिए ली जाने वाली बेंजोडायजेपाइन नाम की दवा का सेवन करती थी।

हिंदुजा अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक इंद्राणी के मूत्र में इसकी मात्रा सामान्य से दस गुना ज्यादा थी। इससे साफ होता है कि मामला दवा के ओवरडोज का ही है।

उधर सरकार ने इस मामले में जांच बैठा दी है कि इतनी ज्यादा मात्रा में दवा कैसे इंद्राणी के पास पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed