इंद्राणी ने शीना के शव का किया था मेकअप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीना मर्डर केस में हो रहे खुलासों का दौर लगातार जारी है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक जो खोपड़ी रायगढ़ के जंगल से मिली थी, उसका मिलान शीना बोरा के साथ हो गया है।
इसमें इस बात का भी खुलासा हुआ है कि शीना बोरा को इंद्राणी और उसके पूर्व पति संजीव खन्ना ने मिलकर मारा था, जिसमें ड्राइवर ने भी साथ दिया था।
टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार इंद्राणी और संजीव ने शीना का गला दबाया था और ड्राइवर ने शीना के पैर पकड़े थे, ताकि वह अधिक हिले डुले ना। यह हत्या बांद्रा के एक कॉलेज के पीछ की गई थी
इतना ही नहीं, इस बात का भी खुलासा हुआ है कि इंद्राणी ने शीना को मारने के बाद उसके बाल संवारे और उसे लिपस्टिक लगाई, ताकि अगर रास्ते में कोई उन्हें देखे तो उसे इस बात का शक न हो कि शीना की मौत हो चुकी है।
तीनों ने कबूला जुर्म
इस मामले में पुलिस ने 21 अगस्त को ड्राइवर श्याम राय की गिरफ्तारी से मिले सुराग के बाद स्टार इंडिया के पूर्व मुखिया पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार किया था।
उसके बाद पुलिस ने कोलकाता से इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना को भी गिरफ्तार किया। कहा जा रहा है कि इन तीनों आरोपियों ने शीना की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है।
इसके बावजूद पुलिस अभी कुछ राज जानना चाहती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस कार में शीना की हत्या की गई, उस कार का रहस्य को जानने के लिए पुलिस इन तीनों आरोपियों की रिमांड मांग सकती है।