फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indopak bus service started back in kashmir

कश्मीर में फिर शुरू हुई भारत-पाक बस सेवा

Mon, 28 Jan 2013 12:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 28 Jan 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
indopak bus service started back in kashmir

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के बीच बस सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है। इसके साथ ही नियंत्रण रेखा पर व्यापार के लिए ट्रकों की आवाजाही का रास्ता भी खुल जाएगा।

विज्ञापन


राह-ए-मिलन नाम की ये बस सेवा पुंछ के चक्कां दा बाग से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर तक होगी। गौरतलब है कि 8 जनवरी को मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना के हमले में दो भारतीय सैनिकों की मौत के बाद से ही बस सेवा बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन


फिलहाल नियंत्रण रेखा पर शांति होने के कारण बस सेवा दोबारा शुरू की जा रही है। साथ ही व्यापार के लिए भी रूट को खोल दिया जाएगा। पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन किए जाने से नियंत्रण रेखा पर तनाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दोनों देशों के बीच नवंबर 2003 में संघर्ष विराम समझौता हुआ था। नियंत्रण रेखा पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर दो भारतीय जवानों की हत्या और उनमें से एक का सिर काट लेने की घटना के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। फिलहाल स्थिति शांत होने के बाद बस सेवा शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed