फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indo pak peace talk will be start.

गोलाबारी के बाद पाक को एक मौका और देगी सरकार

Sun, 31 Aug 2014 07:57 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
Indo pak peace talk will be start.

सरकार सचिव स्तर की वार्ता रद्द होने के बाद पाकिस्तान के साथ ठप पड़ चुके रिश्तों में रवानगी लाने की कोशिश में है। शनिवार को रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान के साथ संबंध ठीक करने के लिए बैक चैनल से कोशिशों का संकेत दिया।

विज्ञापन


एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाक के साथ संबंधों की नई शुरुआत की मंशा जताई थी। हालांकि जेटली ने सीमा पर पाकिस्तान की हरकतों को इन रिश्तों का सबसे बड़ा बाधक भी बताया।
विज्ञापन


भारत ने अपनी ताजा कोशिशों के साथ पाकिस्तान को दो टूक संदेश दे दिया है कि अगर वह सीमा पर संघर्ष विराम करार का पालन नहीं करता तो संबंध में सुधार की भी उम्मीद नहीं करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों ने बताया कि यही वजह है कि इस हफ्ते दोनों देशों के मिलिट्री ऑपरेशन महानिदेशक (डीजीएमओ) की बातचीत के बाद सीमा पर अपेक्षाकृत शांति है।

'सेना माकूल जवाब दे रही है'

Indo pak peace talk will be start.

गौरतलब है कि दिल्ली में अलगाववादी नेताओं के साथ पाक उच्चायुक्त की मुलाकात के चलते भारत ने सचिव स्तर की होने वाली वार्ता को अचानक रद्द कर दिया था। जेटली ने पूछे गए सवाल पर कहा कि सीमा पर बीएसएफ और सेना पाकिस्तान को माकूल जवाब दे रहे हैं।

साथ ही पड़ोसी के साथ संबंध सुधारने की कोशिशें भी जारी हैं। जेटली ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार किया जा रहा संघर्ष विराम करार का उल्लंघन काफी गंभीर और उकसाने वाला है।

पाकिस्तान की यह हरकत शांति वार्ता में किसी तरह सहायक नहीं होगी। जेटली के मुताबिक दोनों देशों के डीजीएमओ की इस हफ्ते हुई वार्ता के बाद संबंध में सुधार आने के आसार दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed