{"_id":"cab2cc2811cba06ac1fe9e965c7631c5","slug":"indo-pak-nuclear-war-may-kill-two-billion-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक परमाणु युद्ध, मर सकते हैं 2 अरब लोग!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत-पाक परमाणु युद्ध, मर सकते हैं 2 अरब लोग!
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Dec 2013 04:16 PM IST
विज्ञापन
अगर भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होता है तो इससे दुनिया में ऐसा अकाल पड़ेगा जिसमें दो अरब लोगों की मौत होने का अनुमान है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा अकाल मानव सभ्यता का अंत कर सकता है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह परमाणु युद्ध सीमित स्तर पर भी होता है, फिर भी यह पर्यावरण के लिए विनाशक होगा और इससे फसलों को भारी नुकसान होगा। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय खाद्य बाजार में संकट उत्पन्न होने से परमाणु युद्ध का प्रभाव और भी गहरा हो जाएगा।
विज्ञापन
नोबेल पीस प्राइज जीत चुकी संस्था इंटरनेशनल फीजिशियंस फॉर प्रीवेंशन ऑफ न्यूक्लियर वार और फीजिशियंस फॉर सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी ने अप्रैल 2012 में प्रकाशित अपनी पहली रिपोर्ट में बताया था कि इस युद्ध से एक अरब लोगों की मौत हो सकती है।
विज्ञापन
पढ़ें, गायब करने की तकनीक विकसित कर रहा है चीन
लेकिन इसी रिपोर्ट के दूसरे संस्करण में इस समूह का कहना है इन्होंने पहले परमाणु युद्ध के चीन पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करके आंका था। रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के सबसे बड़े जनसंख्या वाले देश को खाद्य संकट का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ सकता है।
रिपोर्ट के एक लेखक इरा हैल्फेंड का कहना है कि विकासशील देशों में एक अरब लोगों का मरना मानवीय इतिहास की बड़ी विभीषिका कही जा सकती है। लेकिन अगर इसमें आप चीन में 1.3 अरब लोगों पर मंडराते मौत के खतरे को जोड़ दें तो हम सकते हैं कि मानव सभ्यता का अंत हो सकता है।
पढ़ें, नेल्सन मंडेला की श्रद्धांजलि सभा में ओबामा की मस्ती