फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indo pak foreign secretary level talks

भारत-पाक विदेश सचिवों की वार्ता 25 अगस्त को

Thu, 24 Jul 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Jul 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
indo pak foreign secretary level talks

भारत-पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता आगामी 25 अगस्त को इस्लामाबाद में होगी। बीते साल जनवरी महीने में दो भारतीय जवानों की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच डेढ़ साल बाद यह पहली आधिकारिक बातचीत होगी।

विज्ञापन


यह बातचीत ऐसे समय में होने जा रही है जब एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। नई सरकार के गठन के बाद पाकिस्तान की ओर से अब तक 19 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता पर सहमति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच बीते 27 मई को हुई बातचीत में ही बन गई थी। विदेश सचिव स्तर की वार्ता में भारत सीजफायर उल्लंघन, आतंकवाद का मामला उठाने के साथ ही मुंबई में आतंकी हमला मामले के मास्टर माइंड हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के साथ-साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने पर जोर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी-नवाज मुलाकात में बनी थी सहमति

indo pak foreign secretary level talks

केंद्र की नई सरकार विदेश सचिव स्तर की वार्ता के जरिए पाकिस्तान के साथ आधिकारिक बातचीत की शुरुआत करेगी। चूंकि इससे पहले इस स्तर की वार्ता नई दिल्ली में हुई थी, इसलिए इस बार वार्ता के लिए इस्लामाबाद को चुना गया है।

भारत वार्ता के लिए ऐसे समय तैयार हुआ है जब न केवल एलओसी पर सीजफायर के उल्लंघन की घटनाओं में इजाफा हुआ है, बल्कि पाकिस्तान ने मुंबई हमला मामले के मास्टर माइंड हाफिज सईद को आतंकवादी मानने तक से इनकार कर दिया है।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि विदेश सचिव स्तर की वार्ता पर मोदी-नवाज मुलाकात में ही सहमति बन गई थी। अब महज इसकी तारीख की घोषणा हुई है। मंत्रालय के मुताबिक इस वार्ता में न केवल दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने पर बातचीत होगी, बल्कि भारत आतंकवाद, सीजफायर उल्लंघन और मुंबई हमला मामले में पाकिस्तान की अदालत में हो रही सुनवाई में तेजी लाने की मांग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed