{"_id":"7c9dc4a88e1bf4cacbb21a0ff64027a6","slug":"indo-bangla-border-issue-solved","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-बांग्लादेश समुद्री विवाद सुलझा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत-बांग्लादेश समुद्री विवाद सुलझा
Updated Wed, 09 Jul 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशकों से जारी समुद्री सीमा के विवाद का अंत हो गया है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के एक न्यायाधिकरण ने विवादित क्षेत्र का लगभग 80 फीसदी हिस्सा बांग्लादेश को देने का फैसला किया है।
फैसले के तहत दोनों देशों के बीच विवाद में फंसे बंगाल की खाडी के 25,000 वर्ग किलोमीटर के इलाके का 19,500 किमी। का क्षेत्र बांग्लादेश को दिया गया है और करीब छह हजार किमी। का क्षेत्र भारत के हिस्से में आया है।
फैसले का स्वागत
भारत और बांग्लादेश दोनों ने ही इस फैसले का स्वागत किया है।
भारत के साथ चल रहे समुद्री सीमा के विवाद को बांग्लादेश ने साल 2009 में संयुक्त राष्ट्र के सामुद्रिक कानून पर बने अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण में उठाया था।
विज्ञापन