{"_id":"72a16ceba1ddf934bacdea480b47bf1a","slug":"indira-gandhi-and-rajeev-gandhi-stamp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं छपेंगे इंदिरा, राजीव पर डाक टिकट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब नहीं छपेंगे इंदिरा, राजीव पर डाक टिकट
Updated Wed, 16 Sep 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
डाक टिकट जारी करने की थीम में बदलाव के बाद सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के सम्मान में जारी डाक टिकटों को बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
एनडीए सरकार ने डाक टिकट जारी करने की थीम ‘आधुनिक भारत के निर्माताओं’ में बदलाव कर दिया है। हालांकि जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, बीआर अंबेडकर और मदर टेरेसा के सम्मान में डाक टिकट छपते रहेंगे। जो नई थीम तय की गई है उसका मतलब नियमित सेवाओं के लिए टिकट है।
विज्ञापन
इसके दायरे में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, शिवाजी, मौलाना आजाद, भगत सिंह, जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, विवेकानंद और महाराणा प्रताप जैसी महान हस्तियां आएंगी।
विज्ञापन
पहले इनमें से अधिकतर हस्तियों के सम्मान में संस्मरण डाक टिकट जारी किए गए थे, लेकिन वे चलन में नहीं थे। इस बारे में एक अधिकारी ने कहा कि यह नियमित प्रक्रिया है। थीम के आधार पर डाक टिकटों को घटाया या बढ़ाया जाता रहा है।