फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indira Awas Yojana name may be change

इंदिरा आवास योजना का नाम बदलने की तैयारी

Fri, 18 Jul 2014 07:22 AM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Jul 2014 07:22 AM IST
विज्ञापन
Indira Awas Yojana name may be change

आम बजट के जरिए केंद्रीय योजनाओं में नेहरू-गांधी युग को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत कर चुकी मोदी सरकार ने अब इस दिशा में कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बजट में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का नाम दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना कर इस अभियान की शुरुआत कर चुकी सरकार की निगाहें अब बहुचर्चित इंदिरा आवास योजना (आईएवाई) योजना पर है।
विज्ञापन


सरकार की योजना आईएवाई की जगह ग्रामीण क्षेत्रों में नई आवास योजना शुरू करने की है। नई योजना दक्षिणपंथी राजनीति को रास आने वाले किसी बड़ी शख्सियत के नाम से होगी। इसके तहत सरकार दो से तीन लाख रुपये में सबके लिए मकान मिशन के तहत पक्का मकान निर्माण योजना शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का बदल चुका है नाम

Indira Awas Yojana name may be change

सरकार की रणनीति आईएवाई योजना के तहत मिलने वाली राशि में कुछ और रकम जोड़ने और शेष राशि हाउसिंग बैंक योजना के तहत ब्याज रहित या मामूली ब्याज दर पर बीपीएल परिवारों को ऋण उपलब्ध कराने की है।

बीते 10 जुलाई को पेश बजट में सरकार ने केंद्रीय योजनाओं से नेहरू-गांधी परिवार के लोगों से परहेज बरतने का सिलसिला शुरू करते हुए संघ की विचारधारा को रास आने वाली शख्सियतों के नाम पर कई योजनाएं शुरू करने की घोषणा की थी।

आम बजट में ग्रामीण क्षेत्र में विद्युतीकरण संबंधी राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण का नाम बदल कर सरकार ने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना कर दिया है। इस योजना के लिए 500 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया है।

योजना को दिया जाएगा नया स्वरूप

Indira Awas Yojana name may be change

जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रुर्बन मिशन योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। इस नई योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शहर की तरह सुविधा उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

इसी प्रकार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे पंडित मदन मोहन मालवीय के नाम से प्राथमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को नया प्रशिक्षण और इसके लिए उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 500 करोड़ की मालवीय नव अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की गई है।

जबकि आपातकाल के खिलाफ संपूर्ण क्रांति के प्रणेता रहे जेपी के नाम पर भोपाल में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संस्थान की स्थापना की घोषणा की गई है। इसी तरह देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा निर्माण की योजना में केंद्र सरकार की 200 करोड़ की आर्थिक मदद की घोषणा की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed