फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indians will get visa of france in 48 hours.

भारतीयों को 48 घंटे के भीतर फ्रांस का वीजा

Thu, 14 Aug 2014 09:13 PM IST
सुजय मेहदूदिया/अमर उजाला, दिल्ली
सुजय मेहदूदिया/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Aug 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
indians will get visa of france in 48 hours.

फ्रांस समेत यूरोप घूमना भारतीय लोगों और छात्रों की पसंदीदा जगहों में से एक है। इसी अहमियत को ध्यान में रखते हुए फ्रांस की सरकार ने भारतीयों के लिए 48 घंटे की नई वीजा नीति जारी की है। जो एक जनवरी, 2015 से लागू होगी।

विज्ञापन


यूरोपीय देश की यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों को यह ‘शेनजेन वीजा’ (आगंतुक वीजा) अभी के औसतन 15 दिन के बजाय अब 48 घंटे में ही मिल जाया करेगा। इस इकलौते वीजा से ही इसके 25 सदस्य देशों (22 यूरोपीय संघ के देश और 3 गैर यूरोपीय संघ के देश) की यात्रा की जा सकती है।
विज्ञापन


यह पहल हाल ही में फ्रांस के विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री लॉरेन फैबियस द्वारा की गई है। ताकि भारतीयों के लिए फ्रांस को अपने पसंदीदा पर्यटन स्थलों के तौर पर बढ़ावा दिया जा सके। नई स्कीम के तहत भारतीय लोगों के बीच फ्रांस और संबंधित देशों को बेहतरीन गंतव्य वाली छवि बनाने पर बल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में ये वीजा अप्रैल, मई, जून के सबसे व्यस्त महीनों को छोड़ दिए जाएं तो औसतन चार दिनों में जारी हो जाते हैं। अनुमान है कि हर साल तीन लाख भारतीय पर्यटक फ्रांस जाते हैं। 2013 में दुनिया भर में फ्रांस पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा देश था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed