फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indians money increase in swiss bank

स्विस बैंकों में 40 फीसदी बढ़ा भारतीयों का धन

Thu, 19 Jun 2014 08:54 PM IST
Updated Thu, 19 Jun 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
indians money increase in swiss bank

दुनिया भर में स्विस बैंकों की गोपनीयता के खिलाफ चले अभियान के बावजूद भारतीयों का 14,000 करोड़ रुपये वहां जमा है। पिछले साल की तुलना में इस रकम में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


पिछले साल स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों की 1.2 स्विस फ्रांक की रकम जमा थी, जो अब बढ़ कर दो अरब स्विस फ्रांक से ज्यादा हो गई है।

स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंकिंग प्राधिकरण स्विस नेशनल बैंक की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक साल के दौरान भारतीयों की जमा रकम में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि अन्य विदेशी ग्राहकों की जमा रकम में कमी आई है।

विज्ञापन

प‌िछले वर्ष आई थी कमी

indians money increase in swiss bank

वर्ष, 2013 के आखिर में यह 1.32 लाख करोड़ स्विस फ्रांक (1.56 लाख करोड़ डॉलर या 90 लाख करोड़ रुपये) थी। वर्ष, 2012 के दौरान भारतीय की जमा रकम में एक तिहाई की रिकार्ड की कमी आई थी।  

स्विस बैंक में 2013 के आखिर तक भारतीय नागरिकों और निकायों (कंपनी या संगठनों) ने सीधे 1.95 अरब स्विस फ्रांक जमा कराए थे। जबकि वेल्थ मैनेजरों के जरिये 7.73 करोड़ स्विस फ्रांक जमा कराए गए थे।

काले धन की है रही है जांच

indians money increase in swiss bank
भारत और कुछ अन्य देश पिछले कुछ समय से लगातार अपने नागरिकों और संगठनों के ब्योरे की जानकारी के लिए स्विट्जरलैंड पर दबाव दे रहे थे। लिहाजा स्विस बैंकों के सर्वोच्च प्राधिकरण की ओर से आंकड़ों के इस खुलासे को काफी अहम माना जा रहा था।

स्विट्जरलैंड की संसद के प्रतिनिधि लगातार इस तरह के कदम का विरोध करते रहे हैं। भारत ने स्विट्जरलैंड समेत कई अन्य देशों के बैंकों में जमा कथित काले धन की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed