फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   indians calling their family from iraq

इराक से आया फोन, 'अब मुलाकात न होगी'

Sat, 21 Jun 2014 09:42 PM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
indians calling their family from iraq

इराक में पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के दर्जनों लोग फंसे हैं। उनमें से ज्यादातर से फोन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसलिए पंजाब के लोगों की तरह यहां ऐसे युवकों के घरवाले चिंतित हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि नदिया जिले के कई गांवों से रोजी-रोटी के लिए युवक अरब देशों में जाते हैं। ऐसे ही एक युवक ने इराक से अपने घर पर बात की।

बांग्लादेश की सीमा से लगे तेहट्टा इलाके के इलसेमारी गांव के खोकन सिकदार ने रविवार को कुछ देर के लिए अपने घर पर फोन किया।

'और उसके बाद फोन बंद हो गया'

indians calling their family from iraq

खोकन सिकदार की पत्नी नमिता देवी ने बताया, ‘फोन पर बम और फायरिंग की आवाज साफ सुनाई दे रही थी। खोकन ने कांपती हुई आवाज में कहा था कि शायद अब कभी तुम लोगों से दोबारा मुलाकात नहीं होगी। उसके बाद से उसका फोन बंद हो गया है।’

नदिया के डीएम पीबीसलीम कहते हैं, ‘जिला प्रशासन इराक में फंसे इलाके के लोगों से संबंधित आंकड़े जुटा रहा है। आंकड़े मिल जाने पर राज्य सरकार की सहायता से कार्रवाई की जाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का बुरा है हाल

indians calling their family from iraq

सीमावर्ती इलाके के चापड़ा स्थित महखोला गांव के समर टिकादार कोई ढाई साल पहले लकड़ी मिस्त्री का काम करने मौसुल गए थे।

उन्होंने आखिरी बार बुधवार की रात को घर पर फोन किया था। समर ने कहा था कि वे किसी तरह शीघ्र घर लौटने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उसके बाद फोन बंद हो गया और तब से उनकी कोई खोज-खबर नहीं मिली है।

समर की पत्नी दीपाली देवी कहती हैं, ‘मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा है। यह तय नहीं कर पा रही हूं कि किस खबर पर भरोसा करूं और किस पर नहीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed