फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian youngesters had joined ISIS in Iraq and Syria

बुरी खबर, IS में शामिल में हुए 20 भारतीय युवक

Sun, 22 Nov 2015 12:46 PM IST
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
Indian youngesters had joined ISIS in Iraq and Syria

करीब 20 भारतीय युवक आईएसआईएस में शामिल हो कर सीरिया और इराक में एके-47 उठा चुके हैं। पेरिस हमले के बाद आईएसआईएस की तरफ भारतीय युवकों के आकर्षण की गंभीर समीक्षा कर रही भारतीए एजेंसियां इन युवकों के परिवार वालों से लगातार संपर्क में हैं।

विज्ञापन


गृहमंत्रालय के मुताबिक इन लड़कों में से कोई भी भारत वापस आता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि इसकी संभावना काफी कम है कि यह लड़के सही सलामत वापस आ पाएंगे। गृहमंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा विभाग के उच्चपदस्थ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि आईएसआईएस में शामिल हो चुके इन लड़कों में छह विदेश में रह रहे थे। इन लड़कों के परिवार वालों ने सुरक्षा एजेंसियों को संपर्क कर अपने बेटे के गायब होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि इनमें उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना के लड़के शामिल हैं। सरकार इन लड़कों की पहचान और उनके सीरिया और इराक पहुंचने की तरीके को गुप्त रख रही है। ताकि इस संगठन की तरफ आकर्षित हो रहे अन्य युवकों के लिए रास्ता आसान ना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की बढ़ी मुश्किलें

Indian youngesters had joined ISIS in Iraq and Syria

सूत्रों ने बताया कि एजेसियों ने अबतक करीब 40 युवकों के दिमाग से आईएसआईएस का आकर्षण निकालने में सफलता हासिल की है। इसमें इन लड़कों के परिवार वाले काफी मददगार साबित हुए हैं। फिलहाल एजेसियों के पास ऐसे 150 युवकों की जानकारी है जो आईएसआईएस की तरफ आकर्षित हुए हैं। इनमें से ज्यादातर दक्षिण भारत से हैं।

एजेंसियों के मुताबिक आईएसआईएस के गुर्गे विदशों में रहने वाले भारतीय मूल के युवकों को अपना निशाना बना रहे हैं। भारत की जनसंख्या के अनुपात में आईएसआईएस से सहानुभूति रखने वाले लड़कों की संख्या लगभग नगन्य है। इसकी बड़ी वजह है यहां के बुजुर्ग मुसलमानों और मुसलिम संगठनों का शुरु से आतंकवाद की भर्त्सना करना।

सूत्रों के मुताबिक विदेशों में रहने वाले भारतीयों पर आईएसआईएस का पांसा फेंकना एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है। उन पर नजर रखना एजेंसियों के लिए दोहरी चुनौती साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed