फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Indian Women agent of IS arrested

इस्लामिक स्टेट की महिला भारतीय एजेंट गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2015 01:22 AM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Indian Women agent of IS arrested

इराक और सीरिया में अपनी जडे़ं जमा चुके बर्बर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लिए एजेंट के तौर पर काम करने वाली पहली भारतीय महिला का पता चला है।

विज्ञापन


यूएई की ओर से भारत डिपोर्ट किए जाने के बाद महिला को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। यह महिला आईएस के लिए आतंकियों की ऑनलाइन भर्ती करती थी। सूत्रों के मुताबिक, महिला की पहचान अशफा जबीन के तौर पर हुई है, जो निकोल जोसेफ के नाम से भी चर्चित है। सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, आईएस के लिए ऑनलाइन भर्ती करने वाली इस महिला को उसके पति और तीन बेटियों के साथ बृहस्पतिवार रात को दुबई से भारत डिपोर्ट किया गया।
विज्ञापन


उसके पति की पहचान देवेंद्र बत्रा के रूप में हुई है, जिसे ‘मुस्तफा’ के नाम से जाना जाता है। भारत पहुंचने के बाद महिला को साइबराबाद पुलिस ने शुक्रवार को राजीव गांधी एयरपोर्ट पर पकड़ा। फिलहाल गिरफ्तार जबीन से खुफिया एजेंसियां गहन पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियां उससे जानने की कोशिश कर रही हैं कि उसने भारत के और किन हिस्सों में युवाओं को आईएस से जुड़ने केे लिए प्रेरित किया और भारत में कौन लोग हैं जो आईएस के लिए काम कर रहे हैं। 

ऐसे भारतीय एजेंसियों को चला पता

Indian Women agent of IS arrested

इस महिला के तार आईएस से जुड़े होने का खुलासा उस समय जनवरी में हुआ था, जब हैदराबाद एयरपोर्ट से दुबई रवाना होते समय गिरफ्तार किए गए एक युवा टेक्नोक्रेट सलमान मोइनुद्दीन ने उसकी जानकारी दी थी।

लगभग 30-35 साल के मोइनुद्दीन ने पुलिस को बताया था कि खुद को निक्की जोसेफ नाम की ब्रिटिश नागरिक बताने वाली एक महिला उसे ऑनलाइन मिली थी और बताया था कि वह सलमान से प्यार करती है।

इस दौरान उसने पुलिस को बताया था कि वह महिला उसके साथ भागकर सीरिया जाना चाहती है, ताकि सलमान को आईएस में भर्ती किया जा सके। हालांकि, सलमान मोइनुद्दीन विवाहित है और विज्ञान में पोस्ट-ग्रेजुएट है और पहले आईएस के लिए काम कर चुका है।

जबीन वर्तमान में दुबई में रह रही थी। लेकिन भारतीय एजेंसी को जैसे ही उसके बारे में सबूत मिले उन्होंने तुरंत यूएई के अधिकारियों से संपर्क किया और उसे भारत डिपोर्ट कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed